Showing posts with label hindi news. Show all posts
Showing posts with label hindi news. Show all posts

Saturday, 24 October 2015

वर्दी फिर हुई शर्मसार, नाबालिग के खिलाफ साजिश में शामिल था यह पुलिसकर्मी


मदनगंज-किशनगढ़ सरगांव रोड पर गत दिनों रास्ता रोककर कुल्हाडिय़ों से हमला कर छात्र की हत्या की साजिश रचने में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। मृतक के परिजन ने उसके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही शेष नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की मांग भी की।
मृतक के पिता लालचंद गुर्जर एवं ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि परिवार के सदस्यों, छात्र रामकरण व घरेलू हिंसा के प्रकरण के गवाह की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को शिकायतें दी गई थीं।
एक नामजद आरोपित सुरेश गुर्जर व पुलिसकर्मी (बांदरसिंदरी थाने में कार्यरत) हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल थे। वारदात के दिन सुबह जल्दी उक्त पुलिसकर्मी ने नया गांव आकर आरोपितों को हत्या की साजिश में सहयोग किया। यही नहीं सुरेश गुर्जर व पुलिसकर्मी भू-कारोबार के कई मामलें में पार्टनर भी हैं और नया गांव में भी करीब छह बीघा जमीन खरीदशुदा है।
गौरतलब है कि 19 अक्टूबर सुबह करीब 8.15 बजे मोटरसाइकिल से किशनगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आ रहे छात्र रामकरण को कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। किशनगढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण में मुख्य आरोपित नया गांव निवासी महेश गुर्जर को दूदू स्थित गैजी गांव से गिरफ्तार कर चुकी है। वह 24 अक्टूबर तक रिमांड पर है। शेष आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं.. नाबालिग के खिलाफ साजिश में शामिल था यह पुलिसकर्मी

Wednesday, 21 October 2015

नौकर ने मालिक की हत्या कर घर के बाहर दफनाया शव, 7 महीने बाद खुला राज

जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके में एक युवक का शव उसी के घर के बाहर से मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस के अनुसार शव राकेश जैन नाम के युवक का है जिसकी हत्या उसके नौकर ने करीब सात महीने पहले कर घर के बाहर दफना दिया था । पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस के अनुसार मृतक राकेश जैन मुलत: सवाई माधोपुर जिले का रहने वाला है जो कि जयपुर में काफी दिनों से रह रहा था । घर में काम करने राकेश नें एक नौकर को रखा हुआ था । पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि राकेश पेशे से व्यापारी था ।

राकेश के परिजनों के सात महीने पहले उसकी गूमशुदगी की रिपोर्ट भी करवाई हुई थी । राकेश का कहीं पता नही चलने पर घर में तलाश किया गया जहां उसके घर के बाहर ही उसका शव मिला । पुलिस के अनुसार राकेश की हत्या गला रेंत कर की गई है । और उसे करीब आठ फीट का गड्डा खोदकर दफनाय़ा गया था ।
मामले में राकेश के परिजन जब नौकर से बात करते तो वह उन्हे राकेश से बात नही करवाता और  राकेश के मौन घारण करने की बात कहता रहता । इस बीच कभी मृतक राकेश के परिजनों ने उसकी जयपुर आकर तलाश भी नही की । बहरहाल पुलिस ने शव को अस्पताल पबहुंचा है और आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tuesday, 20 October 2015

पाकिस्तान की भारत को धमकी कहा, हमारे हथियार सजावट के लिए नहीं


भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अब पड़ोसी पाकिस्तान ने भारत को फिर धमकी दी है। पाकिस्तान ने एक बार फिर परमाणु बम को लेकर भारत को धमकी दी है। इस बार पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने कहा कि हमने भारत के खिलाफ छोटे एटमी हथियार बना रखे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ अमरीका दौरे पर गए चौधरी ने कहा कि इन छोटे एटमी हथियारों का इस्तेमाल भारत के कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन का जवाब देने के लिए किया जाएगा।

क्या है कोल्ड स्टार्ट  डॉक्ट्रिन?
दरअसल संसद पर हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन पराक्रम शुरू किया था। हालांकि इसके बाद भी 2008 में मुंबई पर हमला हो गया। इसके बाद किसी भी तरह का हमला रोकने के लिए सेना ने नई कोल्ड स्टार्ट पॉलिसी बनाई, जो कि तुरंत जवाबी कार्रवाई को अंजाम देती है।

इससे पहले भी दी है पाक ने धमकी
ऎसा पहली बार नहीं जब पाकिस्तान ने भारत को धमकाया हो। इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से कई बार धमकी भरे बयान आ चुके हैं।  गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी भरी लफ्जों में कहा था कि पाकिस्तान के हथियार सजावट के लिए नहीं हैं।

उनके देश पर जंग थोपी जाती है तो हम हथियारों का भारत के खिलाफ इस्तेमाल करेंगे। वहीं जब म्यांमार में घुसकर भारतीय सेना ने आतंकी संगठनों को सबक सिखाया था तब पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत को भड़काने वाला बयान दिया था।

मुशर्रफ ने एक पाकिस्तान टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा था कि क्या पाकिस्तान ने परमाणु बम शब-ए-बारात जैसे मौकों के लिए बनाए हैं। 

और पढ़े - भारत की AGNI से डर गया था 'अमेरिका', सिर्फ 10 मिनट में निकाल देगा PAK और चीन की सारी दादागीरी

Source:  Breaking Hindi News

Tuesday, 13 October 2015

PAK से आगे निकला भारत, तेजस में होगी पाकिस्तान के JF-17 को तबाह करने की ताकत


स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बने भारत के पहला लाइट वेटेड फाइटर प्लेन तेजस में इंडियन एयरफोर्स ने बदलाव करने का फैसला किया है। इस बदलाव का मकसद तेजस को पाकिस्तान के JF-17 Thunder प्लेन को तबाह करने लायक बनाना है। 43 बदलाव के साथ 100 तेजस फाइटर जेट को इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा। शीर्ष रक्षा अधिकारी के मुताबिक यह फाइटर प्लेन पाकिस्तानी लड़ाकू  विमान JF-17 को मात दे सकता है।
गौरतलब है कि तेजस भारत द्वारा विकसित हल्का फाइटर जेट प्लेन है। यह हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित वन सीटर, एक जेट इंजन वाला और अनेक भूमिकाओं वाला हल्का युद्धक विमान है। विमान का आधिकारिक नाम तेजस 4 मई 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखा था। यह विमान पुराने पड़ रहे MiG-21 का स्थान लेगा।
तेजस में होंगे ये बदलाव
- 57 कमियों में से कुल 43 बदलाव किए जाएंगे
- तेजस को AESA (active electronically scanned array) रडार के साथ जोड़ा जाएगा।
- हवा में ईंधन भरे जाने की क्षमता।
- लंबी दूरी की BVR (Beyond Visual Range) मिसाइल से लैस।
- दुश्मनों के रडार और मिसाइल को जैम करने के लिए एडवांसड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर।
- एक घंटे के भीतर ही उड़ान भरने और उतर सकने की क्षमता।
अभी का तेजस
- मैक्सिमम स्पीड: 1920 किलोमीटर/घंटा    
- एक बार में रेंज: 850 किलोमीटर
- मिसाइलें: 2 क्लोज कॉम्बैट, 2 लॉन्ग रेंज मिसाइलें
- कीमत: करीब 200 करोड़ रुपए
- भार: 5,680 किग्रा गोला-बारूद के साथ
- सुपरसोनिक रफ्तार: 1.8 मेक

पाकिस्तान का जेएफ-17 थंडर
- चीन और पाकिस्तान ने मिलकर बनाया
- मैक्सिमम स्पीड: 1960 किलोमीटर/घंटा
- एक बार में रेंज: 3400 किलोमीटर
- मिसाइलें: 5 क्रूज मिसाइलें (PL-12 medium-range; PL-7, PL-8, PL-9, AIM-9P short-range)
- कीमत: 180 करोड़ रुपए
- बॉम्ब- जनरल और लेजर गाइडेड  बॉम्ब ... तेजस में होगी पाकिस्तान के JF-17 को तबाह करने की ताकत
Source:  India News from Rajasthan Hindi News Desk

Saturday, 10 October 2015

बिहार चुनाव: लालू की धमकी, 'आरक्षण खत्म हुआ तो लगा लूंगा फांसी'


बिहार में चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमने के एक दिन पहले शनिवार को एक बार फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने विपक्ष करारा हमला बोला है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने नवादा में चुनाव प्रचार के दौरान धमकी दी कि यदि पिछड़ों का आरक्षण खत्म हुआ तो वह फांसी लगा लेंगे।
गौरतलब है कि लालू का यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर आया है जिसमें भागवत ने कहा था कि सरकार को आरक्षण नीति की समीक्षा करनी चाहिए।
लालू ने पुरानी बातें भी दोहराते हुए कहा कि मोदी कहते हैं कि लालू शैतान है, मैं यदुवंशी हूं, पिछड़ा हूं इसलिए मोदी मुझे शैतान कहते हैं।

मैं कहता हूं कि अगर मैं शैतान हूं तो तुम ब्रह्म पिशाच हो। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि बिहार में जंगलराज है, क्या बिहार के लोग जंगली हैं। इससे पहले लालू ने ट्वीट कर कहा किउन्होंने बीजेपी की हालत पतली कर दी है।
बिहार में पीएम को  पंचायत स्तर तक नुक्कड़ सभाएं करनी पड़ रहीं हैं, बिहार को पीएम नहीं सीएम चाहिए। 
Read more about Bihar Elections 2015 from Hindi News Desk

Friday, 9 October 2015

लालू का मोदी को जवाब कहा, मैं शैतान तो मोदी परम पिशाच


आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए मोदी को परम पिशाच कहा है। लालू को पीएम मोदी ने बिहार के बेगूसराय में गुरवार को हुई अपनी चुनावी रैली के दौरान शैतान कहा था।
लालू ने मोदी पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि अगर मोदी ने हमको शैतान कहा है तो मोदी खुद परम पिशाच हैं।

परम पिशाच इनको गुजरात के दंगों में सवार था। लालू ने इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को भी नरभक्षी कहा था।

लालू ने शाह के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया जानती है कि गुजरात दंगों के दौरान शाह नरभक्षी के रूप में विख्यात हुए थे।

इस नरभक्षी के बिहार में घुसने का मतलब हमको समझ में नहीं आ रहा है। बिहार चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

ऐसे में राजनितिक पार्टियां एक दूसरे पर बेतुके बयान देने से बाज नहीं आ रही हैं। ताजा बयान में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी पीएम बनने के लायक नहीं, पूरा देश उन पर थू-थू कर रहा है।

Read More on Bihar Election 2015 from Rajasthan Patrika Hindi News Desk

Tuesday, 1 September 2015

अब कोटा से कटरा तक सीधी ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने मां वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए देश के विभिन्न शहरों से जम्मू जाने वाली 9 ट्रेनों का विस्तार कटरा स्टेशन तक कर दिया है। इनमें कोटा से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।



गाड़ी संख्या 12477 जामनगर-जम्मू एक्सप्रेस 1 सितम्बर से कटरा तक जाएगी। गाड़ी संख्या 12475 हापा-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 सितम्बर से कटरा तक जाएगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 19803 कोटा-जम्मू एक्सप्रेस 5 सितम्बर से कटरा तक जाएगी। वापसी में भी इन ट्रेनों का परिचालन कटरा स्टेशन से किया जाएगा।

कोटा से गुजरने वाली ट्रेनों का कटरा तक विस्तार करने से कोटा के अलावा मंडल के सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौनसिटी, बयाना और भरतपुर सहित कई स्टेशन के यात्रियों को भी वैष्णोदेवी तक जाने की सुविधा मिल सकेगी।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/rajasthan/now-quota-direct-train-to-katra-1281678.html

Monday, 31 August 2015

अब इंद्राणी के पहले प्रेमी की एंट्री, बोला, संबंध थे, शादी नहीं की

कई किरदारों के बीच उलझी शीना बोरा मर्डर मिस्ट्री में अब इंद्राणी मुखर्जी उर्फ परी बोरा के पहले प्रेमी ने एंट्री ली है। पेशे से वकील विष्णु प्रसाद चौधरी का कहना है कि वर्ष 1986-87 में उनके परी से संबंध थे।

हालांकि उसने इंद्राणी से शादी की बात से इनकार किया है। मगर इंद्राणी के पड़ोसियों का दावा है कि दोनों ने कामाख्या मंदिर में शादी की थी। यह भी कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ से शादी से पहले शिलांग में कॉलेज के एक टीचर से भी उसके संबंध रहे।

Sheena Bora


गुवाहाटी के उलूबाड़ी में रहने वाले चौधरी ने कहा, 'मैं गुवाहाटी विवि के लॉ कॉलेज में पढ़ता था और परी कॉटन कालेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। वह काफी सुंदर थी। बुद्धिमान होने के साथ ही महत्वाकांक्षी थी। मुझे तो यही पता था कि वह मां- बाप की इकलौती लड़की थी।'

उन्होंने आगे कहा, '3-4 महीने के करीबी संबंध के बाद वह शिलांग पढऩे चली गई। फिर कोई संपर्क ही नही रहा।' हत्या के आरोपों पर हैरानी जताते हुए चौधरी ने कहा कि वह ऐसी लड़की तो नहीं लगती थी। उन्होंने कहा कि मैं जांच में पुलिस का सहयोग करने को तैयार हूं। शिलांग जाने के बाद इंद्राणी ने सिद्धार्थ दास से शादी की। सिद्धार्थ से दो बच्चे शीना और मिखाइल हुए।

बाद में वह अपने पति से अलग हो कर दोनों बच्चों को अपने माता-पिता के हवाले कर कोलकाता चली गई, जहां उसने संजीव खन्ना से शादी की। इस बीच 2012 में जब मिखाइल जान बचाकर गुवाहाटी भाग आया, तो उसका ऐशो-आराम देख पड़ोसी हैरान थे।

पड़ोसियों का कहना है कि उसने 12 लाख की गाड़ी खरीदी। दोस्तों के साथ अक्सर पार्टियां करने लगा। पड़ोसियों को आशंका है कि मिखाइल ने इंद्राणी को ब्लैकमेल कर पैसे हासिल किए होंगे।


Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/sheena-bora-murder-case-indrani-mukherjee-lawyer-vishnu-prasad-chaudhary-2-1281377.html

राजस्थान के 30 हजार शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी भर्ती

राज्य के बीएड व बीएसटीसी योग्यताधारी बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग जल्द तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती रीट का आयोजन करेगा। इससे 30 हजार अध्यापक भर्ती किए जाएंगे। विभाग ने 22 हजार पदों की पूर्व घोषणा से आगे बढ़ते 30 हजार खाली पदों की सूची बनाई है। भर्ती मंजूरी के लिए फाइल दो दिन पहले वित्त विभाग को भेजी जा चुकी है।   

वित्त विभाग से हरी झंडी मिलते ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रीट का आयोजन कराएगा। विभाग के मुताबिक, वित्त मंजूरी मिलते ही सितंबर में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

REET 2015



शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। दिसंबर 2013 में भाजपा सरकार गठन के बाद से शिक्षक भर्ती की चर्चा शुरू हो गई थी। सरकार ने बजट घोषणा में टेट खत्म कर रीट आयोजन की जानकारी दी थी। हाल में इससे जुड़ी तकनीकी पेचिदगियां दूर की गई।

तीन माह पहले ये हाल

तीन माह पहले विभाग के सामने स्थिति ये थी कि मात्र 9 हजार तृतीय श्रेणी के रिक्त पद थे। नए सिरे से सभी जिलों से रिक्त पदों की सूची मंगाई गई तो संख्या 30 हजार पहुंच गई। विभाग में स्टाफिंग पैटर्न आदि के चलते शिक्षकों के खाली पद कम रह गए थे। इसे देखते देवनानी ने ताबड़तोड़ डीपीसी करवाई।

इससे नीचे के स्तर पर रिक्तियां हुई। वहीं सरकारी स्कूलों में 8 लाख नामांकन बढऩे के बाद भी पदों का सृजन किया गया। इस बीच जून में सेवानिवृत हुए शिक्षकों के पद भी रिक्त हुए।

प्रारम्भिक शिक्षा सचिव कंजीलाल मीणा ने कहा कि विभाग के स्तर पर पद गणना हो चुकी है। 30 हजार पदों की भर्ती की स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को फाइल भेज दी है। इसके समानांतर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/rajasthan/30-thousand-teachers-now-will-soon-recruitment-in-rajasthan-1281379.html

Tuesday, 25 August 2015

तमिलनाडु में बस पलटने से 7 की मौत, 15 घायल

तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के पलनकरई में मंगलवार सुबह बस पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह बस इरोड से कोयंबटूर जा रही थी लेकिन रास्ते में चालक द्वारा एक विक्षिप्त इंसान को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

पुलिस ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी समेत कई वरिष्ठ प्राशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है।



पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/seven-killed-as-bus-topples-in-tamil-nadu-1279410.html

Monday, 24 August 2015

दाऊद को PAK में ठिकाने लगाने का था भारत का प्लान

1993 में हुए मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और देश के नंबर वन भगोड़े दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में ही ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन मुंबई पुलिस के कुछ अफसरों की वजह से ऑपरेशन को अंजाम नहीं दिया जा सका। हैरान कर देने वाला यह खुलासा पूर्व होम सेक्रेटरी और बीजेपी सासंद आरके सिंह ने किया है।

एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान बीजेपी सासंद आरके सिंह ने बताया कि भारत ने मोस्ट वॉडेंट दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था, लेकिन मुंबई पुलिस के कुछ भ्रष्ट अफसरों के दाऊद से समझौता कर लेने की वजह से ऑपरेशन नहीं हो सका था।



ऑपरेशन के लिए छोटा राजन गिरोह के लोगों को दी गई ट्रेनिंग

पूर्व होम सेक्रेटरी आरके सिंह ने बताया कि इस खुफिया ऑपरेशन के लिए छोटा राजन गिरोह के कुछ लोगों को मिशन से जोड़ा गया और उन्हें सीक्रेट लोकेशन्स पर ट्रेनिंग दी जाने ली। हालांकि मुबई पुलिस में मौजूद दाऊद के खास लोग इन लोगों को पकड़ने के लिए ट्रेनिंग कैंप पहुंच गए और कहने लगे इनके खिलाफ हमारे पास अरेस्ट वॉरेंट है। उन्होंने कहा, मैंने यह बात सुनी है, इसका मेरे पास कोई सबूत नहीं है, मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता हूं।

वाजपेयी सरकार में हुई थी प्लानिंग

सिंह ने बताया कि यह सीक्रेट ऑपरेशन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेेयी की सरकार में बनाया गया था और उस समय अजित डोवाल इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में कार्यरत थे। वर्तमान में अजित डोवाल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) है।

इजरायल का लेना होगा उदाहरण

बीजेपी सांसद आरके सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कभी ये नहीं मानेगा कि  दाऊद वहां है। उन्होंने कहा कि अगर उसे वापस लाना है तो ‘अन्य तरीके’ अपनाने होंगे। भारत को इजरायल के उदाहरण को अपनाना चाहिए, जो अपने दुश्मन से खुद लड़ रहा है, क्योंकि वो अपनी लड़ाई के लिए अमरीका पर निर्भर नहीं रह सकता। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और खुफिया एजेंसियों को दाऊद से निपटने के लिए एक साथ कुछ करना होगा।

Source: Hindi News from Latest India News Desk

Thursday, 7 May 2015

जमानत मिलने के बाद कुछ ऐसे बीती सलमान की रात

हिट एंड रन मामले में सजा से सन्न हुए सलमान खान के साथ पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया। बुधवार को पूरा दिन मुंबई के सेशन कोर्ट में बिताने के बाद सलमान खान की बीती रात दोस्तों और बॉलीवुड सितारों के साथ बीती। 
बिपाशा बसु, रानी मुखर्जी, प्रति जिंटा, सोनाक्षी सिंहा और संगीता बिजलानी समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। सुनील शेट्टी, सोनू सूद, चंकी पांडे, पनीत इस्सर देर शाम सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

Salman With Aamir Khan


गौरतलब है कि सेशन कोर्ट ने 2002 के हिट एंड रन मामले में 13 साल बाद सलमान को सभी आरोपों के तहत दोषी मानते हुए पांच साल की कैद की सजा सुनाई है। 
हांलाकि सलमान खान के वकीलों के होमवर्क के कारण महज तीन घंटों में ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को 2 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी। सलमान खान के वकील एक बार फिर शुक्रवार को कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
परिवार के साथ किया डिनर
पूरा दिन सेशन कोर्ट में रहने के बाद सलमान खान को जमानत मिलने के बाद उनके परिवार को राहत मिली। हांलाकि बीती रात उनके परिवार के लिए टेंशन भरी रही। सलमान खान का पूरा परिवार एक साथ डिनर पर नजर आया।
रात 12 बजे गए सोने
अपने करीबियों और दोस्तों को मिलने के बाद सलमान खान देर रात करीब 12 बजे सोने गए। 
कोर्ट में करीब 10 घंटे की टेशन के बाद रात करीब आठ बजे सलमान अपने घर पहुंचे तो भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। पुलिस को सलमान के फैंस पर हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

Source: State News from Hindi News Desk

Wednesday, 6 May 2015

पीड़ित नहीं चाहता सलमान को सजा, बदले में चाहता है कुछ और!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए आज का दिन सबसे खास है । 2002 के हिट एंड रन केस में आज लगभग तेरह साल बाद मुंबई की कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।
 सलमान पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और सोए हुए लोगों को कुचल देने का आरोप है । लेकिन इस एक्सीडेंट में घायल हुए एक पीडि़त का कहना है कि वो नहीं चाहते कि सलमान को सजा हो।
जी हां पीडि़त का कहना है, 'जब यह एक्सीडेंट हुआ तक मैं करीब 22 साल का था। इस एक्सीडेंट में मेरी टांग टूग गई। आज इस मामले में फैसले का दिन है, लेकिन मुझे इससे कोई उम्मीद नहीं है।
इसके बाद पीडि़त ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि सलमान खान को सजा हो। मैं चाहता हूं कि पिछले 13 साल के दौरान जो हमने खोया है उसके बदले हमें कुछ मदद मिले।
वैसे बता दें कि अगर सलमान खान मुंबई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाते हैं, तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है।  एक्सीडेंट में एक व्यकित की मौत भी हुई थी इसलिए आज का फैसला और भी अहम है।

Source: Entertainment News from Hindi News Desk

Tuesday, 5 May 2015

गडकरी की अजीबोगरीब सलाह, पौधों की बेहतर परवरिश के लिए यूरिन से करे सिंचाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पौधों की बेहतर परवरिश और वृद्धि के लिए उसे यूरिन से सींचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यूरिन एक सस्ते और बेहतर उर्वरक के तौर पर भविष्य में अपनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि यूरिन पेड़ों की परवरिश के लिए बेहतर होते हैं। वह इस थेरेपी का उपयोग अपने दिल्ली आवास में करते हैं।


Nitin Gadkari


गडकरी ने कहा, 'मैं हर दिन 50 लीटर पेशाब इक्ट्ठा करता हूं। फिर उसका इस्तेमाल मेंरे दिल्ली आवास में लगे पौंधों को सींचने के लिए किया जाता है।' उन्होंने बताया, 'मैंने माली से कहा कि कुछ पेड़ों में यूरीन डाले। मैंने पाया कि यूरिन से सींचा गया पौधा अन्य की तुलना में डेढ गुना तेजी से बढ़ रहा है।


गडकरी ने कहा कि आप इस प्रयोग को खुद करके देख सकते हैं। आप संतरे के पेड़ को यूरिन से सींचें फिर उसकी ग्रोथ पर नजर रखे आपको समझ आ जाएगा कि पेड़ पर फलों और फूलों की संख्या पहले से ज्यादा हो गई है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि यूरिन एक बेहतर उर्वरक है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही यूरिन सस्ते उर्वरक के तौर पर सामने आ सकता है।

Source: India News from Hindi News Desk

Monday, 27 April 2015

सावधान! किसी भी रूप में आ सकते हैं लुटेरे..

शहर के निकट जोधपुर बाइपास पर जीरे से भरे ट्रक को सेल्सटैक्स के अधिकारी बन कर लूट ले जाने का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। इस मामले में बड़े गिरोह का हाथ होना सामने आया है। गिरोह के एक साथी को गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।
 सदर थानाप्रभारी अमरसिंह रत्नू ने बताया कि 13 और 14 अप्रेल की रात को जोधपुर से जीरे की ट्रक भरकर ऊंझा में बेचने के लिए जा रहे भोपालगढ़ के रडोद निवासी कोजाराम पुत्र मांगीलाल जाट और सहदेव को एक गाड़ी में सवार आठ-दस लोगों ने  जोधपुर-पाली बाइपास पर रुकवाया था।

इन आरोपितों ने खुद को सेल्सटैक्स का अधिकार बताया और ट्रक को जोधपुर की ओर ले गए थे। खेजडली बोर्ड पर नाकाबंदी देखकर आरोपित ट्रक को छोड़ कर फरार हो गए थे। इस संबंध में लूट का मामला दर्ज हुआ था। मामले में एसपी अनिल टांक के निर्देश पर एएसपी जयपाल यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
 इस टीम ने गाड़ी मालिक का पता लगाया और उसी आधार पर लूट प्रकरण में शामिल एक आरोपित शेरगढ़ थाना क्षेत्र के बापूनगर सोलंकिया तला निवासी भंवराराम पुत्र नारायणलाल भील को बापर्दा गिरफ्तार किया है।
जोधपुर से ही करते हैं रैकी
यह गिरोह हाईवे पर लूट करने में माहिर है। जोधपुर मंडी से जब गाड़ी निकलती है तब से ही यह गिरोह गाड़ी में उसके पीछे हो जाता है। हवा में जब जीरे की खुशबू आती है तो सूनसान इलाके में ट्रक को रुकवाते। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए ये लालबत्ती और देशी कट्टा दोनों का अलग-अलग उपयोग करते हैं। लूटने के बाद ट्रक को लाल बत्ती से एस्कोर्ट करते हुए ले जाते हैं।
ये थे टीम में शामिल
एसएचओ सदर अमरसिंह, हैड कांस्टेबल तेजुसिंह, सुरजीतसिंह, गजेसिंह, राजेशकुमार, मगाराम और चम्पालाल की टीम ने इस वारदात का राजफाश किया है।
गिरोह में कुख्यात सदस्य
गिरोह के एक सदस्य भिखसिंह के विरुद्ध संभाग के अलग-अलग थानों में मारपीट, अपहरण और चोरी के 7 प्रकरण दर्ज है। इसी प्रकार भैरूसिंह के विरुद्ध तीन प्रकरण है। उगमसिंह के खिलाफ तीन और नखतसिंह के खिलाफ भी एक प्रकरण दर्ज है। Read More...

Tuesday, 27 January 2015

नहीं रहे कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण, पीएम ने जताया दुख

जाने-माने कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण का सोमवार को पुणे के अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि लक्ष्मण को मूत्राशय में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुछ दिनों बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था,जिसके बाद से वे वेंटीलेटर पर थे।
कामन मैन स्केच के जरिए मजाकिया अंदाज में नेताओं पर तंज करने वाले लक्ष्मण मैग्सेसे, k भूषण तथा पk विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किए गए थे। उनका जन्म मैसरू में 1924 में एक तमिल परिवार में हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दुख

ेकार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण के निधन पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपने शोक संदेश में कहा कि लक्ष्मण अपने तीखे व्यंग्य और सामाजिक पहलुओं पर कार्टून बनाया करते थे जिससे उन्होंने देश के लाखों लोगों के दिलों में विशेष जगह बना ली थी।

वह आम आदमी(कामन मैन)पर कार्टून बनाने और समस्याओं को उजागर करने के रूप में जाने जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि देश आर.के.लक्ष्मण की कमी महसूस करेगा।

हमारे जीवन में हास्य और चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए हम आपके सदैव आभारी रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी और उनके असंख्य प्रशंसकों की उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। लक्ष्मण के निधन से एक बड़ा स्थान खाली हो गया है।
गांधी ने अपने संदेश में कहा कि लक्ष्मण आम आदमी थे। उन्होंने एक युग तक भारत का प्रतिनिधित्व किया और सच्चाई का रक्षक बनकर सेवा करते रहे। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण के निधन की खबर सुनी।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। नायडू ने कहा कि उनका आम आदमी का कार्टून पिछले पांच दशकों तक राजनीतिक और सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को कार्टून के जरिए सामने लाता रहा है।


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि लक्ष्मण को उनकी ओर से बनाए गए सामाजिक बुराइयों वाले कार्टून के रूप में याद किया जाएगा।

Source: India News from Hindi News Desk

Wednesday, 21 January 2015

प्रसून जोशी आज करेंगे "लक्ष्य" का पाठन

एड गुरू और गीतकार प्रसून जोशी बुधवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी कविता "लक्ष्य" का पाठन करेंगे।



वे "चारबाग" में दोपहर सवा दो बजे से सवा तीन बजे के सत्र "तारे जमीन पर" में कविता पाठ करेंगे। उनकी यह रचना राजस्थान पत्रिका के साहित्य प्रेमी पाठकों के लिए विशेष तौर पर प्रकाशित की जा रही है।

Source: Jaipur Literature Festival 2015

प्रसून जोशी-"लक्ष्य"

लक्ष्य ढूँढते हैं वे जिनको
वर्तमान से प्यार नहीं है
इस पल की गरिमा पर जिनका
थोड़ा भी अधिकार नहीं है
इस क्षण की गोलाई देखो
आसमान पर लुढ़क रही है
नारंगी तरूणाई देखो
दूर क्षितिज पर बिखर रही है
पक्ष ढूँढते हैं वे जिनको
जीवन ये स्वीकार नहीं है
लक्ष्य ढूँढते हैं वे जिनको
वर्तमान से प्यार नहीं है
नाप नाप के पीने वालों
जीवन का अपमान न करना
पल पल लेखा जोखा वालों
गणित पे यूँ अभिमान न करना
नपे तुले वे ही हैं जिनकी
बाहों में संसार नहीं है
लक्ष्य ढूँढते हैं वे जिनको
वर्तमान से प्यार नहीं है
जिन्दा डूबे डूबे रहते
मृत शरीर तैरा करते हैं
उथले उथले छप छप करते
गोताखोर सुखी रहते हैं
स्वप्न वही जो नींद उड़ा दे
वरना उसमें धार नहीं है
लक्ष्य ढूँढते हैं वे जिनको
वर्तमान से प्यार नहीं है
कहाँ पहुँचने की जल्दी है
नृत्य भरो इस खालीपन में
किसे दिखाना तुम ही हो बस
गीत रचो इस घायल मन में
पी लो बरस रहा है अमृत
ये सावन लाचार नहीं है
लक्ष्य ढूँढते हैं वे जिनको
वर्तमान से प्यार नहीं है
कहीं तुम्हारी चिन्ताओं की
गठरी पूँजी ना बन जाए
कहीं तुम्हारे माथे का बल
शकल का हिस्सा ना बन जाए
जिस मन में उत्सव होता है
वहाँ कभी भी हार नहीं है
लक्ष्य ढूँढते हैं वे जिनको
वर्तमान से प्यार नहीं है।

Tuesday, 20 January 2015

धमाका! आ रही है यामाहा की पॉवरफुल 300 सीसी मोबाइक

भारत में 300 से 350 सीसी मोबाइक का चलन चल पड़ा है और एक के बाद एक मोबाइक कंपनियां इस क्षेत्र में कूद पड़ी हैं।

यामाहा भी इनमें से एक है और जल्द ही वह अपनी एक 300 सीसी की मोबाइक लेकर आने वाला है। हाल ही यामाहा ने इंडोनेशिया से आर3 नामक मोबाइक की दो युनिट आर एंड डी के लिए मंगवाई हैं।
यामाहा आर3 की कीमत

यामाहा की इस मोबाइक की कीमत भारत में पहले से मौजूद इस सेगमेंट की दूसरी मोबाइक के मुकाबले ज्यादा होगी क्योंकि जहां इन सबमें एक ही सिलेंडर लगा है वहीं यामाहा आर3 दो सिलेंडर युक्त काफी पॉवरफुल मोबाइक है।

हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि यामाहा की आर3 या आर25 में से कौन सी मोबाइक भारत में उतारी जाएगी।
इतना तो तय है कि यामाहा की यह दो सिलेंडर वाली मोबाइक दूसरी उपलब्ध मोबाइक से काफी महंगी होगी और अगर इस मोबाइक की सीबीयू यानि कि इसे पूरी तरह से बनाकर ही इंपोर्ट किया गया तो यह और भी ज्यादा महंगी होगी

यामाहा आर3 की पॉवर


यामाहा आर3 मोबाइक का देा सिलेंडर वाला इंजन 41 बीएचपी की पॉवर और 29.5 एनएम का टॉर्क प्रदान करेगा।

Source: Automobiles News from Hindi News Desk

Saturday, 17 January 2015

`एमएसजी` पर घमासान, 8 और सदस्यों का इस्तीफा

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म `एमएसजी - मैसेंजर ऑफ गॉड` को पास किए जाने से नाराज सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन के साथ 8 और सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।

सभी सदस्यों ने इस्तीफा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संयुक्त रूप से भेज दिया है।

सबसे पहले फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड की रिलीज के लिए मिली हरी झंडी से नाराज होकर सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन ने इस्तीफा दे दिया था।
लीला के बाद सेंसर बोर्ड की एक और सदस्य ईरा भास्कर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब एक-एक कर करीब 9 सदस्यों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।

इन सदस्यों में इरा भास्कर, लोरा प्रभु, पंकज शर्मा, राजीव मसंद, शेखर बाबू कंचरेला, शाजी करूण, शुभ्रा गुप्ता और टीजी त्यागराजन शामिल हैं।
सेंसर बोर्ड में लगी इस्तीफे की झड़ी से सरकार भी फंसती दिख रही है। जबकि दूसरी ओर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने सफाई दी थी कि लीला सैमसन के पास अगर बोर्ड के कार्यो में हस्तक्षेप का एक भी सबूत है तो वह सामने रखें।

इससे पहले लीला सैमसन ने पैनल के सदस्यों और संस्था के अधिकारियों के भ्रष्टाचार को इस्तीफे की मुख्य वजह बताया था।
उन्होंने कहा था कि सेंसर बोर्ड का मजाक बना दिया गया है और मंत्रालय की ओर से नियुक्त किए गए अधिकारी ही इसे चला रहे हैं।

इसमे ंसरकार का हस्पक्षेप मौजूद है। मैसेंजर ऑफ गॉड 18 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Source: India News from Hindi News Desk

Friday, 16 January 2015

क्यों तीन माह से रिहैब सेंटर थे हनी सिंह?

अपने बिंदास गानों से सबको दीवाना बनाने वाले हनी सिंह पिछले कापी दिनों से कहीं गायब थे। खबर है कि दुनिया भर में फेमस हुए इंडियन रैपर यो यो हनी सिंह रिहैब सेंटर से बाहर आ गए हैं।

हनी सिंह पिछले कुछ समय से शराब की लत से परेशान थे और इसे छोड़ना चाह रहे थे, जिसके बाद उन्होंने रिहैब सेंटर जाने का फैसला किया था।
सुनने में आया है कि हनी सिंह जब विदेश में थे तो वहां उन्हें शो में परफॉर्म करने के लिए लगातार कॉल्स आ रहे थे। बार-बार कॉल्स से परेशान को कर हनी सिंह ने गुस्से में अपने सिर पर खुद ही बोतल मारी ली थी। जिससे उनके सिर पर काफी चोट होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

जिससे अपनी आदतों पर जल्द से जल्द रोक लगाने के लिए हनी सिंह रिहैब सेंटर चले गए थे। हालांकि तीन महीने के बाद यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने रैप सांग से धूम मचाने को तैयार हैं।

अब एक ब्रेक के बाद वह अपने उसी पुराने अंदाज में अपने चाहने वालों से रूबरू होंगे।

Source: Entertainment News from Hindi News Desk