Showing posts with label cricket news. Show all posts
Showing posts with label cricket news. Show all posts

Friday, 4 November 2016

छक्का कैच आउट - नहीं नहीं ये तो रन आउट हो गए, देखें ये कमाल का

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज कर ली। पाकिस्तान की हार के बावजूद ये मैच तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के लिए खास रहा।

मोहम्मद आमिर ने अपने टेस्ट करियर का पहला कैच इसी मैच में लिया तथा दूसरा वे जिस तरह से इस मैच में रनआउट वो हमेशा याद रखा जाएगा।

इस मैच के चौथे दिन मोहम्मद आमिर ने बिशू की बॉल पर लॉन्ग ऑन पर एक लंबा शॉट खेला। बॉल जिस तरह से गई थी उसे देखकर उन्हें लगा कि ये सिक्स हो जाएगा। इसी वजह से वे टहलते हुए दूसरे बैट्समेन से बात करने के लिए क्रीज के बीच में आ गए। वे इतने निश्चिंत थे कि उनका ध्यान बॉल पर बिल्कुल नहीं था।

उधर बाउंड्री पर खड़े रोस्टन चेस ने पीछे की ओर शानदार डाइव लगाकर सिक्स को रोक दिया। बाउंड्री पर गिरे चेस ने उठकर बॉल को वापस फेंक दिया। जैसे ही आमिर का ध्यान चेस पर गया दोनों बैट्समैन ने क्रीज की ओर दौड़ लगाई। मो. आमिर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर भागे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही क्रीज पर मौजूद बिशू ने उन्हें रन आउट कर दिया।


Source: Latest News in India 

Monday, 12 January 2015

वर्ल्ड कप: "खूबसूरत युवतियों के साझे में नहीं आएं क्रिकेटर"

अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। ऎसे में न्यूजीलैंड क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी हीथ मिल्स ने क्रिकेटरों को आगाह किया है कि वे सुंदर युवतियों के झांसे (हनी ट्रैप) में न आएं क्योंकि सट्टेबाज और मैच फिक्सिंग गिरोह इस तरह का जाल बिछा सकते हैं।


मिल्स और न्यूजीलैंड में खेल सट्टेबाजी के सांवैधानिक निकाय न्यूजीलैंड टोटालिसटर एजेंसी बोर्ड (टैब) का मानना है कि सुंदर युवतियां खिलाडियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर सकती हैं।

द न्यू जीलैंड हेरल्ड के अनुसार, मिल्स ने कहा कि मैच फिक्सिंग समूहों की निगाहें न्यूजीलैंड पर हैं। पहले भी उनके लोग न्यूजीलैंड में काम कर चुके हैं।


उन्होंने बताया कि मैच फिक्सिंग से बचाव के उद्देश्य से न्यूजीलैंड के सभी खिलाडियों को 90 मिनट की फिल्म दिखाई गई, जिसमें सुंदर युवतियों द्वारा मैच फिक्सिंग या सट्टेबाजी के लिए बिछाए जाने वाला जाल भी शामिल है।


बता दें कि मैच फिक्सिंग को न्यूजीलैंड में पिछले साल से अपराध की श्रेणी में रख दिया गया है।

Source: Cricket News from Hindi News Desk

Monday, 5 January 2015

विराट कोहली को वार्नर ने दी खुली चुनौती!

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के अनुसार भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के कारण मेजबान टीम को फायदा होगा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला जाने वाला चौथा और आखिरी टेस्ट मंगलवार से शुरू होना है।


क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वार्नर ने कहा, ""धोनी बेहद अनुभवी हैं। उनके पास हर खिलाड़ी को आउट करने की योजना है। उनकी योजनाओं को समझ पाना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है।""

धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली को चौथे मैच के लिए टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। बल्ले से इस सीरीज में अपने प्रदर्शन सहित ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों से वाकयुद्ध से बेहद चर्चा बटोर चुके कोहली की कप्तानी के बारे में वार्नर ने कहा, ""धोनी के अनुभव का टीम को फायदा होता। बहरहाल, कोहली एक जोशीले खिलाड़ी हैं। वह दिल से खेलते हैं। मैं देखना चाहूंगा कि एक कप्तान के तौर पर भी वह कितने आक्रामक होंगे।""


मिशेल जानसन के सिडनी टेस्ट में नहीं खेलने के बावजूद वार्नर का मानना है ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट में ज्यादा मजबूत नजर आएगा।


वार्नर के अनुसार, ""जॉनसन ऑस्ट्रेलियाई टीम के बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और अपनी गेंदबाजी से वह प्रतिद्वंद्वी खिलाडियों को सबसे ज्यादा परेशान भी करते हैं। इसके बाद भी हालांकि टीम में मिशेल स्टार्क और पीटर सिड्ल जैसे गेंदबाज मौजूद हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।""

Source: Cricket News from Hindi News Headlines

Wednesday, 31 December 2014

इशांत का कमाल, लार्ड्स में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

नए साल के आगामन में कुछ ही घंटे बाकी है और 2014 वर्ल्ड क्रिकेट कई खट्टी-मीठी यादों को पीछे छोड़ने वाला है। आइए 2014 में वर्ल्ड क्रिकेट की कुछ खट्टी मीठी यादों पर डालते हैं एक नजर:

लार्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में इशांत शर्मा की कहर बरपाती गेंदों और करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मेजबान टीम को 95 रनों से पराजित कर 28 साल के लंबे अंतराल बाद लार्ड्स में जीत दर्ज कर नया इतिहास रचा। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 319 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 223 रनों पर सिमट गई। इशांत शर्मा ने इस मैच में 74 रन देकर 7 विकेट झटके थे।



जडेजा-एंडरसन विवाद: नाटिंघम टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एडरसन भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा के साथ कई मौके पर उलझे। इस घटना ने उस समय तूल पकड़ा जब टीम इंडिया ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी से एंडरसन के रवैये की शिकायत की।




लेकिन, इस शिकायत से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड काफी हैरान दिखा और इसे बेहद छोटा मसला बताया। ईसीबी ने एंडरसन के आरोपों का सरासर खंडन किया और कहा कि बोर्ड पूरी तरह से उनके साथ है। बाद में सुनवाई के बाद इस मामले को बीसीसीआई और ईसीबी ने मिलकर सुलझा लिया और दोनों खिलाडियों को सजा नहीं हुई।


एशेज सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज क्रिकेट सीरीज में इंग्लैंड को आखिरी टेस्ट सीरीज ेमं 281 रनों की करारी शिकस्त देकर मेहमान टीम को 5-0 से क्लीन स्वीप किया। इंग्लैंड की टीम सीरीज में 6 बार 200 रन से कम के स्कोर के अंदर सिमट गई। मिशेल जॉनसन एक बार फिर बल्लेबाजों के लिए सीरीज में परेशानी का सबब रहे।


श्रीनिवासन बने आईसीसी के चेयरमैन: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को औपचारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का पहला चेयरमैन नियुक्त किया गया। आईसीसी की 52 सदस्यीय परिषद ने संस्था के प्रशासनिक ढांचे में विवादास्पद बदलाव को स्वीकृति दी, जिसके बाद श्रीनिवासन को चेयरमैन नियुक्त किया गया।




पूर्ण परिषद ने आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में संस्था के `मेमोरेंडम और आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन` में संशोधन को स्वीकृति दी। भारत के उच्चतम न्यायालय ने आईपीएल के 2013 टूर्नामेंट से जुड़े मैच फिक्सिंग आरोपों की मौजूदा जांच के कारण श्रीनिवासन के बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारियों के निर्वहन पर रोक लगा दी थी लेकिन इसके बावजूद आम सभा से पहले ही उनका चेयरमैन बनना तय था। और पढ़े...@इशांत का कमाल, लार्ड्स में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Source: Cricket News from Hindi News Desk