Showing posts with label barmer news. Show all posts
Showing posts with label barmer news. Show all posts

Friday, 2 January 2015

अब गर्भस्थ शिशु की भी नाप लेंगे धड़कन

राजकीय नाहटा चिकित्सालय में 1 लाख 92 हजार कीमत की दो मल्टी पैरामॉनिटर मशीन पहुंचेगी। इस आधुनिक मशीन से रोगी की धड़कन, ब्लड प्रेशर, रक्त की जांच तुरंत की जा सकेगी।

इसके अलावा 2 लाख 8 हजार रूपए की फीटर मॉनिरेट मशीन आएगी। इससे गर्भवती महिला के गर्भस्थ शिशु की धड़कन की स्थिति जानी जा सकेगी। इससे सामान्य प्रसव अथवा ऑपरेशन करने की स्थिति भी स्पष्ट हो सकेगी। इसी तरह 90 हजार की ईसीजी 3-चैनल की ऑटोमेटिक मशीन भी आएगी। इससे ह्वदय की धड़कन का पता लगाया जा सकेगा।

वहीं फ्रीबरीलेटर मशीन से हार्ट बंद होने पर मरीज को शॉक लगाकर एक बार ह्वदय की गतिविधि फिर से शुरू की जा सकेगी। चिकित्सालय में 83 लाख रूपए का ब्लड डोनर कोच पहंुच गया है। इस पर रक्तदाता को लिटाकर रक्त निकालने का कार्य किया जाएगा। इससे रक्तदाता को सहुलियत मिलेगी। इनकी खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही ये उपलब्ध हो जाएंगी।



निजी या जोधपुर
आधुनिक मशीन के अभाव में अस्पताल में अभी थोड़ी परेशानी होते ही चिकित्सक मरीजों को जोधपुर रेफर कर देते हैं। संसाधन नहीं होने से वे किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाते। इन मशीन से उपचार करने वालों तथा कराने वालों दोनों का फायदा होगा।

इसलिए थी जरूरत
नगर के राजकीय नाहटा चिकित्सालय से एक लाख की आबादी वाले शहर बालोतरा के अलावा उपखंड बालोतरा व सिवाना के 400 से अधिक गांवों के मरीज जुड़े हुए हैं। हर दिन उपचार के लिए सैकड़ों मरीज यहां पहुंचते हैं। लम्बे समय से चिकित्सालय में रोग जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन की जरूरत महसूस की जा रही थी। चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मशीन को उपलब्ध करवाने के बाद मरीजों को अच्छी सुविधाएं मिलेगी।

शीघ्र उपलब्ध होंगे संसाधन
चिकित्सालय में लम्बे समय से प्रयोगशाला में कई मशीन की जरूरत महसूस की जा रही थी। इनकी खरीद की प्रक्रिया कर ली गई है। शीघ्र ही यह उपलब्ध होने से मरीजों को रोग जांच को लेकर अच्छी सुविधा प्रदान की जाएगी।
बलराजसिंह पंवार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी



Thursday, 1 January 2015

हल्का ही रहा नववर्ष का सुरूर

शहर में नववष्ाü का सुरूर हल्का ही नजर आया। बाजार में कुछ दुकानों पर शाम के वक्त लोग केक और मिष्ठान्न खरीदने पहुंचे। इसके अलावा रौनक कम रही।

बाजार में भी सर्दी के चलते लोग रात ढलते ही कम हो गए। घरों में लोगों ने व्यंजन बनाकर नववर्ष का टेलीविजन सेट के सामने बैठकर ही आनंद लिया। शहर के बाहर नाकोड़ा, जसोल, पचपदरा की कुछ रेस्टोरेंट में लोग पहुंचे और यहां नववर्ष का जश्न मनाया।


तापमान 8 डिग्री
साल के आखिरी दिन चली ठंडी हवाओं ने आमजन को झकझोर दिया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर ठण्ड का अहसास हुआ। मौसम की इस करवट ने लोगो की दिनचर्या को भी बदला। नववर्ष की शाम होने से बाजार में रौनक तो रही, लेकिन सर्दी से ठिठुरते लोग नजर आए। घरों में गर्म पकवानों का आनंद उठाया गया।


सिवाना. क्षेत्र में चल रही सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को झकझोर कर रख दिया। दिनभर चल रही ठंडी हवाओं से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम 6 बजे के बाद लोगों की आवाजाही कम हो जाती है।

Source: Barmer News from Rajasthan Hindi News Portal