Showing posts with label Rajasthan News. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan News. Show all posts

Tuesday, 1 September 2015

अब कोटा से कटरा तक सीधी ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने मां वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए देश के विभिन्न शहरों से जम्मू जाने वाली 9 ट्रेनों का विस्तार कटरा स्टेशन तक कर दिया है। इनमें कोटा से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।



गाड़ी संख्या 12477 जामनगर-जम्मू एक्सप्रेस 1 सितम्बर से कटरा तक जाएगी। गाड़ी संख्या 12475 हापा-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 सितम्बर से कटरा तक जाएगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 19803 कोटा-जम्मू एक्सप्रेस 5 सितम्बर से कटरा तक जाएगी। वापसी में भी इन ट्रेनों का परिचालन कटरा स्टेशन से किया जाएगा।

कोटा से गुजरने वाली ट्रेनों का कटरा तक विस्तार करने से कोटा के अलावा मंडल के सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौनसिटी, बयाना और भरतपुर सहित कई स्टेशन के यात्रियों को भी वैष्णोदेवी तक जाने की सुविधा मिल सकेगी।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/rajasthan/now-quota-direct-train-to-katra-1281678.html

Monday, 27 April 2015

सावधान! किसी भी रूप में आ सकते हैं लुटेरे..

शहर के निकट जोधपुर बाइपास पर जीरे से भरे ट्रक को सेल्सटैक्स के अधिकारी बन कर लूट ले जाने का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। इस मामले में बड़े गिरोह का हाथ होना सामने आया है। गिरोह के एक साथी को गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।
 सदर थानाप्रभारी अमरसिंह रत्नू ने बताया कि 13 और 14 अप्रेल की रात को जोधपुर से जीरे की ट्रक भरकर ऊंझा में बेचने के लिए जा रहे भोपालगढ़ के रडोद निवासी कोजाराम पुत्र मांगीलाल जाट और सहदेव को एक गाड़ी में सवार आठ-दस लोगों ने  जोधपुर-पाली बाइपास पर रुकवाया था।

इन आरोपितों ने खुद को सेल्सटैक्स का अधिकार बताया और ट्रक को जोधपुर की ओर ले गए थे। खेजडली बोर्ड पर नाकाबंदी देखकर आरोपित ट्रक को छोड़ कर फरार हो गए थे। इस संबंध में लूट का मामला दर्ज हुआ था। मामले में एसपी अनिल टांक के निर्देश पर एएसपी जयपाल यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
 इस टीम ने गाड़ी मालिक का पता लगाया और उसी आधार पर लूट प्रकरण में शामिल एक आरोपित शेरगढ़ थाना क्षेत्र के बापूनगर सोलंकिया तला निवासी भंवराराम पुत्र नारायणलाल भील को बापर्दा गिरफ्तार किया है।
जोधपुर से ही करते हैं रैकी
यह गिरोह हाईवे पर लूट करने में माहिर है। जोधपुर मंडी से जब गाड़ी निकलती है तब से ही यह गिरोह गाड़ी में उसके पीछे हो जाता है। हवा में जब जीरे की खुशबू आती है तो सूनसान इलाके में ट्रक को रुकवाते। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए ये लालबत्ती और देशी कट्टा दोनों का अलग-अलग उपयोग करते हैं। लूटने के बाद ट्रक को लाल बत्ती से एस्कोर्ट करते हुए ले जाते हैं।
ये थे टीम में शामिल
एसएचओ सदर अमरसिंह, हैड कांस्टेबल तेजुसिंह, सुरजीतसिंह, गजेसिंह, राजेशकुमार, मगाराम और चम्पालाल की टीम ने इस वारदात का राजफाश किया है।
गिरोह में कुख्यात सदस्य
गिरोह के एक सदस्य भिखसिंह के विरुद्ध संभाग के अलग-अलग थानों में मारपीट, अपहरण और चोरी के 7 प्रकरण दर्ज है। इसी प्रकार भैरूसिंह के विरुद्ध तीन प्रकरण है। उगमसिंह के खिलाफ तीन और नखतसिंह के खिलाफ भी एक प्रकरण दर्ज है। Read More...

राजस्थान की रहने वाली एक्ट्रेस चंदन तस्करी के मामले में गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने लाल चंदन की तस्करी के एक मामले में पिछले कुछ दिनों से फरार तेलुगू एक्ट्रेस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस को कुर्नूल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।
मूल रुप से राजस्थान की रहनी वाली नीतू अग्रवाल ने साल 2013 में मस्तान वली की फिल्म ‘प्रेम प्रयाणम’ में काम किया था। गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कुर्नूल के एसपी ए रवि कृष्णा ने बताया कि टॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। संभवतः उसकी पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी।
Neetu Agarwal

13 अप्रैल को गिरफ्तार हुआ था मस्तान वली
चंदन तस्करी के मामले में एक्ट्रेस नीतू अग्रवाल आरोपी नंबर दस के रूप में नामजद है। इस मामले में करीब दो महीने पहले कुर्नूल में लाल चंदन के 34 लट्डा जब्त किए गए थे। इस मामले में 13 अप्रैल को वाइएसआर कांग्रेस नेता और चगलामारी मंडल अध्यक्ष मस्तान वली को गिरफ्तार किया गया था।
चंदन तस्कर को ट्रांसफर किए थे पैसे
नीतू अग्रवाल ने अपने बैंक अकाउंट से चंदन तस्करों के खाते में 1.05 लाख रुपए भेजे थे। नीतू पर चंदन तस्करों के साथ साजिश रचने और वन अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।  
तस्कर से शादी का किया दावा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में नीतू ने बताया कि उसने मस्तान वली से शादी की थी और उस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

SOURCE: Hindi News from Rajasthan News Desk

Thursday, 15 January 2015

आसमान सतरंगी कर खूब इठलाई पतंगें

मकर संक्रांति पर शहर में सूरज उगने से पहले शुरू हुई आसमान छूने की होड़ सूरज डूबने के बाद तक बनी रही। लोगों में पतंगबाजी का उत्साह ऎसा था कि दिन छोटा पड़ गया।

एक योद्धा के जैसे तैयारी कर सोए पतंगबाज सुबह अंधेरे में ही उठ गए और छतों पर तेज आवाज में गाना बजाने लगे। आवाज सुनकर पूरी गली जाग गई।

फिर अंधेरा छंटने लगा, लेकिन कोहरा पसरता जा रहा था... फुहारों के रूप में नीचे गिरती ओस और शीतलहर भी जोश को कम नहीं कर पा रही थी। फिर धीरे-धीरे आसमान सतरंगी होने लगा।



सुबह करीब 10 बजे धुंध को चीरता हुआ सूरज निकला तो लोग खाने-पीने का सामान लेकर छतों पर आ डटे और गूंजने लगा वो काटा... वो मारा... का शोर।

बदलती रही हवा की दिशा
सुबह हवा पश्चिम की ओर चल रही थी। दोपहर में रूख उत्तर की ओर हो गया। फिर पूर्व की तरफ हवा चलने लगी। दिनभर हवा पतंगबाजी के अनुकूल रही। हालांकि, बीच-बीच में कुछ देर के हवा नहीं चलने से थोड़ी परेशानी आई।

सड़कें खाली, छतों पर शहर
शहरभर में पूरे दिन सड़कें सूनी नजर आई, लग रहा था मानो कर्फ्यू लग गया हो। आबाद थीं तो बस छतें, लोग परिवार सहित देर शाम तक छतों पर ही डटे थे। हां, सड़कों पर झाड़ लिए पतंग लूटने वाले जरूर नजर आ रहे थे। इनमें भी बच्चों की संख्या ज्यादा थी।


...फिर शाम होते ही आतिशबाजी

सूरज ढलने के बाद पतंगें उतरने लगीं तो आसमान आतिशबाजी से झिलमिला उठा। चारों ओर रोशनी नजर आ रही थी। कई लोगों ने रोशनी वाली पतंगें भी तान रखी थीं।

Friday, 9 January 2015

आप भी बन सकते व्हाट्स-एप रिपोर्टर


यदि आपके पास किसी भी घटना से संबंधित समाचार अथवा फोटो हैं तो आप उसे पत्रिका को मोबाइल नम्बर 9413238952,9982333762, 9461111389,9530106934,8696350501 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण भी दे सकते हैं।


Source: Sikar News from Rajasthan News Desk

वृद्ध ने कहा जिंदा हूं, मुझे पेंशन दे दो

वृद्ध को मृत मानकर ही उसकी पेंशन बंद कर दी गई। सात माह पहले बंद पेंशन के लिए वह खुद को जिंदा बताकर अधिकारियों से गुहार करता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।


जीलो गांव के हनुमान सैनी की सात माह पूर्व अचानक वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। कारण बताया गया कि उसकी मृत्यु हो गई, जबकि हनुमान सैनी खुद रोज अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर अपने जीवित होने का प्रमाण देता आ रहा है।

इधर, जानकारी पर सामने आया कि गांव के ही एक अन्य हनुमान सैनी नाम के व्यक्ति का सात माह पूर्व निधन हो गया। अधिकारियों ने बिना जांच पड़ताल किए जीवित हनुमान सैनी की पेंशन बंद कर दी, जबकि जिसका निधन हो गया उसके यहां पेंशन आ रही है।

डाकपाल कालूराम मीणा ने बताया की गांव के ही एक दूसरे हनुमान सैनी की 17 जून को मृत्यु होने के बाद भी उसकी पेंशन आ रही है, जिसको हम हर माह वापस कर रहे हैं जबकि जीवित हनुमान सैनी की जून से पेंशन बंद कर दी गई है।
वाकई में मामला बेहद गंभीर है। ऎसा नहीं होना चाहिए। मामला आते ही समाधान कर दिया जाएगा।


दयाचंद आर्य, बीडीओ, नीमकाथाना

Source: Udaipur News from Rajasthan News Paper

Thursday, 8 January 2015

विरोध पढ़े-लिखों का नहीं, सरकार की मंशा का : सचिन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता को लेकर कांग्रेस का विरोध नहीं है, लेकिन ऎतराज इसके लिए लाए गए अध्यादेश के पीछे सरकार की मंशा का है। न सिर्फ कांग्रेस बल्कि एक दर्जन राजनीतिक दल एक मंच पर आकर इसी वजह से अध्यादेश का विरोध कर रहे हैं।


पायलट ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पढ़े-लिखे लोग पंचायतों में जीत कर आएं, इसका कोई विरोध नहीं है। लेकिन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से एक दिन पहले अध्यादेश लाने और 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को चुनाव लड़ने से वंचित किए जाने का विरोध हो रहा है।



चुनाव के वक्त बागी नेताओं को पार्टी में शामिल किए जाने के उन्होंने कहा कि पार्टी ने सकारात्मक फैसला किया है। इसे जाति विशेष के नजरिए से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

Source: Jaipur News from Rajasthan News Paper

Wednesday, 7 January 2015

सफल अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगी नौकरी

बिजली कम्पनियों में कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का नौकरी का ख्वाब जल्द पूरा होगा। एसओजी से क्लिन चिट मिलने के बाद राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम ने 1362 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके तहत मैकेनिकल विंग व अकाउंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया गया है, वहीं अन्य विंग के सफल अभ्यर्थियों के बुधवार से दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऎसे में माना जा रहा है कि फरवरी में सभी सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।


हाईकोर्ट के निर्देश पर एसओजी से कराई जांच
दरअसल, बिजली कम्पनियों में विभिन्न विंग के 1362 कनिष्ठ अभिंयता पदों के लिए प्रसारण निगम ने 21 दिसम्बर, 2013 को परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के दौरान पेपर आउट और फिर परिणाम जारी होने पर एक ही जाति के लोगों के मेरिट में आने के मामले ने तूल पकड़ा।

हाईकोर्ट में मामला पहुंचा तो एसओजी से जांच कराने के निर्देश मिले। प्रसारण निगम के अधिकारियों के मुताबिक एसओजी ने जांच में परीक्षा में किसी तरह की अनियमितता नहीं मानी है।

इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स व पीएलसीसी विंग के सफल अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

कमेटी की रिपोर्ट पर संशोधित परिणाम

परीक्षा में कुछ सवालों को लेकर अभ्यर्थियों की आपत्ति सामने आई थी। प्रसारण निगम ने कमेटी गठित कर जांच कराई और उसके बाद कनिष्ठ अभिंयता (मैकेनिकल) व अकाउंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया है। इसमें कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल) की सूची में करीब 15 फीसदी बदलाव हुआ है।

Source: Rajasthan News from Hindi News Desk 

Monday, 5 January 2015

राज्य सरकार का एचआईवी पीडितों को तोहफा

अब बीपीएल परिवारों के अलावा एचआईवी संक्रमित पीडितों को भी राज्य सरकार राशन रानी मुहैया कराएगी। जी हां केंद्र सरक ार के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने अब हर एड्स-एचआईवी पीडितों को अन्त्योदय अन्नपूर्णा योजना के जोड़ कर सार्वजनिक वितरण प्रण् ााली के तहत हर माह राशन मुहैया करवाएगी।



खबर के मुताबिक आपको बता दे कि इसके लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार की ओर से निर्देश दिए गए थे। केंद्र के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने एक बार फिर रसद अधिकारियों को इस संबंध में आदेश दिए हैं।




आलोक रंजन, जिला रसद अधिकारी बीकानेर ने बताया कि एड्स पीडितों को बीपीएल व अन्त्योदय अन्नपूर्णा योजना में शामिल किए जाने संबंधी आदेश की पालना को लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। सरकार ने 31 जनवरी तक इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Saturday, 3 January 2015

बुरहानी स्काउट बैण्ड बना आकर्षण का केन्द्र




बोहरा समाज की ओर से शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। आमील शेख यूसूफ अली फकरूद्दीन ने बताया कि जुलूस मीरागेट से शुरू हुआ जो प्रमुख मार्गो से होता हुआ बोहरा मोहल्ला स्थित हकीमी मस्जिद पहंुचा। इस मौके पर समाज के पुरूष व बच्चे शामिल थे। जुलूस में बुरहानी स्काउट बैण्ड आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इसमें मदरसे के बच्चे भी शामिल हुए। जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा रहे।

Source: Bundi News from Rajasthan News Desk

मां के लिए बिलखती रही बालिका

शहर में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे रेलवे के स्टेशन के बाहर हनुमान मंदिर पर एक दस साल की बालिका बिलखती हुई मि ली। आस-पास मौजूद लोगों ने उससे बात की तो वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकी। ऎसे में लोगों ने 1908 पर संपर्क का चाइल्ड लाइन को सूचित किया।

चाइल्ड लाइन के कार्यकताओं ने बालिका से बात कर उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसके बाद बालिका को बाल कल्याण समिति सुपुर्द किया। वहां से बालिका को उसकी मौसी को सौंपन के निर्दश दिए गए।



नहीं हुआ मां से संपर्क

बाल कल्याण समिति ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से बालिका के घर एवं परिजनों के बारे में जानकारी मिल गई लेकिन उसकी मां से संपर्क नहीं हुआ। समिति ने कई मर्तबा मां के मोबाइल पर संपर्क साथ लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद समिति ने बालिका को मौसीं को सौ ंप दिया।


Source: Bhilwara News from Rajasthan News Desk

डीजे साउण्ड की लेनी होगी अनुमति

बारावफात के कार्यक्रम में इस बार डीजे साउण्ड का इस्तेमाल करने से पहले अनुमति लेनी होगी। आचार संहिता की पालना में सीएलजी सदस्यों की शुक्रवार को हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक कानसिंह भाटी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां कोतवाली में हुई सीएलजी की बैठक में सीएलजी सदस्यों से आग्रह किया गया कि बारावफात पर्व को शान्तिपूर्वक मनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।



बैठक में कोतवाली दलपतसिंह भाटी ने कहा कि इस बार पंचायतराज चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के कारण बारावफात को लेकर डीजे साउण्ड का इस्तेमाल करने से पहले इसके लिए अनिवार्य रूप से अनुमति लेनी होगी। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने सौहाद्रü पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया।




Friday, 2 January 2015

एटीएम से पैसे नहीं निकले तो उखाड़ ले गए चोर

शंभूगढ़ कस्बे में बुधवार की रात चोर बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम उखाड़ ले गए। इसमे करीब 19 लाख 66 हजार रूपए थे। बस स्टैंड के नजदीक स्थित यह एटीएम तीन महीने पहले ही लगा था। बैंक प्रबंधक सुरेश मंगल ने मामला दर्ज कराया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।


पुलिस के अनुसार चोर शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे। शटर बंद कर उन्होंने सेफ खोलने की कोशिश की। नहीं खुलने पर उन्होंने गैस कटर से एटीएम काटा और उखाड़ ले गए। वारदात रात दो से तीन बजे के बीच हुई। चौकीदार पवन कुमार गुरूवार सुबह पहुंचा, तब एटीएम नदारद मिला। पवन दिन में चौकीदारी कर रात को शटर बंद कर जाता है। शटर पर एक ही ताला था।



कैमरा भी ले गए
चोर पहचान छिपाने के लिए कैमरे को तोड़कर साथ ले गए। पुलिस ने एटीएम के भीतर लगे सीसीटीवी के फु टेज पाने का प्रयास किया। फु टेज बैंक की मुख्य शाखा बेंगलूरू से ही निकलना सम्भव था, जहां गुरूवार को अवकाश था।

विशेष टीम का गठन
वारदात के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

भंवरलाल, थाना प्रभारी, शंभूगढ़

Source: Bhilwara News from Rajasthan News Desk

Thursday, 1 January 2015

हनुमानगढ़ : स्टेशन पर कौतूहल बनी बालिका

ठिठुरन भरी सुबह में बुधवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नौ वर्षीय बालिका कौतूहल का विषय बन गई। यशपाल भारद्वाज रेलवे कर्मचारी हैं। उनकी पौत्री मिष्ठी को कुदरत ने वह तोहफा दिया है, जिसके प्रभाव से वह हर वस्तु को स्पर्श करके समझ सकती है। वह जब जंक्शन रेलवे स्टेशन पहंुची तो मौजूद लोग मिष्ठी के हाथ में राजस्थान पत्रिका के बुधवार का अंक थमाकर उसमें प्रकाशित समाचारों और विज्ञापनों के बारे में पूछने लगे। 

आंखों में काली पट्टी बांधे मिष्ठी ने कई समाचारों व चित्रों को अंगुलियों से स्पर्श कर पढ़ डाले। इतना ही नहीं वह दूसरों के मोबाइल में आने वाले मैसेज को भी आंख में पट्टी बांधकर आसानी से पढ़ लेती है। रेलवे यूनियन कार्यालय में मिष्ठी की प्रतिभा जिस किसी ने देखी उसे दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। पुरस्कार स्वरूप उपसभापति नगीना बाई ने उसे पांच सौ रूपए का नोट थमाया तो आंख में पट्टी बांधे उसने उस नोट के नंबर बता दिए। 


आसपास में खड़े अधिकारियों व रेलवे यात्रियों के जैकेट व स्वेटर का रंग बताने के साथ लोगों ने जन्मतिथि बताई और रेलवे कर्मचारियों ने अपने पहचान पत्र दिखाए तो उस पर छपी तस्वीर और नाम को आसानी से बता दिया। मिष्ठी कहती है कि कोई व्यक्ति या विद्यार्थी यदि दिमाग को स्थिर रखकर कुछ समय इसका प्रशिक्षण प्राप्त कर ले तो वह सबकुछ कर सकता है। सिरसा के सतलुज पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा में अध्ययनरत मिष्ठी के दादा यशपाल भारद्वाज ने बताया कि उसने पंचकुला निवासी विनोद फुटेला से यह ट्रेनिंग प्राप्त की है। 

भारद्वाज कहते हैं कि आजकल अभिभावक खुद की सहूलियत के लिए बच्चों को प्लेयिंग कार्ड में व्यस्त रखते हैं। इससे बच्चों का दिमाग सही तरीके से विकसित नहीं हो पाता और उनमें नकारात्मक भाव प्रवाहित होने लगते हैं। उनका कहना है कि मिष्ठी के दिमाग में करीब 100 साल का केलेंडर फीड है। इसके साथ ही भारत के अब तक के सभी प्रधानमंत्री का नाम उसे याद है। 

Source: Hanumangarh News from Rajasthan Hindi News 

ऑपरेशन "स्माइल" का आगाज आज से

गुमशुदा बच्चों को वापस उनके घर पहुंचाने के लिए पुलिस एक जनवरी से ऑपरेशन "स्माइल" शुरू करेगी। यह अभियान प्रदेशभर में एक महीने तक चलेगा।

अभियान के दौरान गुमशुदा नाबालिग बच्चों की जानकारी एकत्र कर सामाजिक न्याय एवं अधिक ारिता विभाग की ओर से शुरू किए वेबपोर्टल पर डाली जाएगी। साथ ही संबंधित जिले को सूचित करेगी, जिससे गुमशुदा बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया जा सके।

ज्ञात रहे उच्चतम न्यायालय भी गुमशुदा बच्चों की शीघ्र रिकवरी के लिए आदेश दे चुका है।

गुमशुदा नाबालिग बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए थानावार टीमों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक टीम में एक उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हैड कांस्टेबल व 4 कांस्टेबल शामिल रहेंगे। इसमें से दो कांस्टेबल सादा वस्त्रों में रहेंगे। इन टीमों को स्वयं पुलिस अधीक्षक जानकारी देंगे।

टीमों को जे.जे.एक्ट, चाइल्ड राईट्स, पोक्सो एक्ट तथा बच्चों से वार्तालाप की जानकारी के लिए उन्हें एक दिन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाशी के लिए प्रदेश में गुरूवार से एक महीने के लिए ऑपरेशन स्माइल चलाया जाएगा।


इसका मुख्य उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें उनके परिवार से मिलाना है। राहुल प्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक, भरतपुर

हल्का ही रहा नववर्ष का सुरूर

शहर में नववष्ाü का सुरूर हल्का ही नजर आया। बाजार में कुछ दुकानों पर शाम के वक्त लोग केक और मिष्ठान्न खरीदने पहुंचे। इसके अलावा रौनक कम रही।

बाजार में भी सर्दी के चलते लोग रात ढलते ही कम हो गए। घरों में लोगों ने व्यंजन बनाकर नववर्ष का टेलीविजन सेट के सामने बैठकर ही आनंद लिया। शहर के बाहर नाकोड़ा, जसोल, पचपदरा की कुछ रेस्टोरेंट में लोग पहुंचे और यहां नववर्ष का जश्न मनाया।


तापमान 8 डिग्री
साल के आखिरी दिन चली ठंडी हवाओं ने आमजन को झकझोर दिया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर ठण्ड का अहसास हुआ। मौसम की इस करवट ने लोगो की दिनचर्या को भी बदला। नववर्ष की शाम होने से बाजार में रौनक तो रही, लेकिन सर्दी से ठिठुरते लोग नजर आए। घरों में गर्म पकवानों का आनंद उठाया गया।


सिवाना. क्षेत्र में चल रही सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को झकझोर कर रख दिया। दिनभर चल रही ठंडी हवाओं से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम 6 बजे के बाद लोगों की आवाजाही कम हो जाती है।

Source: Barmer News from Rajasthan Hindi News Portal

शीतलहर से धूजणी

हाड़ कम्पाती सर्दी के तेवर शीत लहर और बादलो ने बढ़ा दिए। बुधवार को दिन भर अधिकांश समय बादल छाए रहने से धूप नहीं खिली। इससे दिन में धुजणी छूट गई। लोगों को ऊनी वस्त्रों से लकदक होना पड़ा।




सुबह कुछ देर धूप खिली। इसके बाद बादल छा गए तथा शीत लहर चलने लगी। इससे दिन में भी सर्दी बढ़ गई। इसी बीच गलन का भी असर था। सर्दी के तीखे तेवर होने तथा अवकाश होने से कई लोेग घरोें में ही दुबके रहे। धूप भी नहीं खिलने से राहत नहीं मिल पाई। दुपहिया वाहनों पर चलना तो और मुश्किल भरा हो गया। बाजारो मे सर्दी के तेवर होने से चहल पहल भी अपेक्षाकृत कम नजर आई। हालाकि मंगलवार रात न्यूनतम पारे मे मामूली उछाल आया, लेकिन बुधवार को दिन में बादल छाने, शीत लहर और गलन से सर्दी के तेवर फिर तीखे हो गए। शाम ढलते ही कई जगह अलाव जल गए। लोग यहां-वहां अलाव तापते नजर आए। बाजारों मे भी गर्म खाद्य, पेय पदार्थो की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। निम्बाहेड़ा, बेगूं व कपासन में कहीं-कहीं मावठ की बारिश हुई है।

Wednesday, 31 December 2014

पत्नी ने किया ऎसा कारनामा, पति हो गया हैरान

पति के जीवित रहते हुए उसे मृत घोषित कर एक महिला गत डेढ़ वर्ष से विधवा पेंशन उठा रही है। यह मामला कोटड़ी तहसील क्षेत्र के लसाडिया में सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार लसाडिया निवासी नंदकिशोर तेली भीलवाड़ा में रह कर एम.कॉम व सीएस की तैयारी कर रहा है, लेकिन उस वक्त उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, जब उसे मालूम हुआ कि सरकारी कागजों में उसकी धर्मपत्नी कंकू पुत्री भगवान लाल तेली निवासी जाटो खेड़ा कोटड़ी ने उसे मृत घोषित कर रखा है। इसी आधार पर वह राज्य सरकार की विधवा पेंशन योजना का लाभ उठा रही है।




पांच सौ रूपए की पेंशन
पंचायत समिति कोटड़ी के लोकसूचना अधिकारी की ओर से सूचना के अधिकार तहत दिए गए दस्तावेजों के अनुसार कंकू ने 19 जून 2013 को विधवा पेंशन आवेदन पेश किया था।

इसी आवेदन के आधार पर उसकी विधवा पेंशन 20 जून 2013 को मंजूर की गई। उसे प्रति माह 500 रूपए का भुगतान मनीऑडर के जरिए किया जा रहा है।


देखो मैं जिंदा हूं
नंदकिशोर (25) ने पत्रिका के समक्ष पेश होते हुए बताया कि वह मरा नहीं, बल्कि जीवित है। उसने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पत्नी कंकू ने उसके खिलाफ एक प्रकरण परिवार न्यायालय में चार मार्च 2013 को दर्ज करवाया, जिसकी गत दिनों पेशी थी।


एक अन्य मामले में सदर थाना पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में पेश की है। उसका कहना है कि उसने गलत किया है, यह राजकोष्ा की राशि का दुरूपयोग है।

Tuesday, 30 December 2014

राजस्थान विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

राजस्थान विश्वविद्यालय की मंगलवार से शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय की ये परीक्षाएं अब 28 जनवरी से प्रस्तावित हैं। सोमवार शाम को हुई डींस कमेटी की बैठक में ये निर्णय किया गया।

विवि प्रशासन ने परीक्षा स्थगित होने के पीछे विभागों की लापरवाही को कारण बताया है। 38 में से 27 विभागों की ओर से विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग को छात्रों की उपस्थिति की जानकारी तक नहीं दी थी।





कुछ विभागों ने इंटर्नल परीक्षाओं के अंक भी नहीं बताए थे। इधर, परीक्षाओं को आगे करने और उपस्थिति की समस्या के चलते छात्रों ने भी बैठक के दौरान कुलपति सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया और परीक्षा आगे करने की मांग की। विवि के स्नातकोत्तर विभागों और कुछ स्ववित्त पोçष्ात पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर व्यवस्था है।

कुलपति के प्रशासनसिक सचिव भूपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि राज्यपाल के सख्त निर्देश हैं कि 75 प्रतिशत उपस्थिति के नियमों का पालन किया जाए। जबकि परीक्षा से पहले तक कई बार जानकारी मांगे जाने के बाद भी विभागों की ओर से ये जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इस कारण ही परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।


मंगलवार और बुधवार को होने वाली परीक्षाएं 28 और 29 जनवरी को होंगी। जानकारी है कि विवि में 500 से अधिक छात्र उपस्थिति मापदंडों पर खरे नहीं उतर रहे थे।


अब नई व्यवस्था में ऎसे छात्र अगले कुछ दिनों में कक्षाओं में शामिल होकर हाजरी में आ रही कमी को पूरा कर देंगे। विवि में कुलपति सचिवालय के बाहर एकत्र हुए छात्रों ने आर. . पोदार प्रबंध संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

"26 जनवरी को ब्लास्ट करने से रोक सको तो रोक लो"

शहर के मथुरा गेट पुलिस थाना प्रभारी महावीर सिंह को आगामी 26 जनवरी को बम धमाका कर थाने को उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी मिली है। चिट्टी गुमनाम है और आखिर में "सन ऑफ अल्लाह" लिखा हुआ है।

पुलिस ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए शहर में चौकसी बढ़ा दी है। थाना परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों पर भी निगाह रखी जा रही है। उधर, पुलिस धमकी भरे पत्र को किसी सिरफिरे की शरारत भी मानकर चल रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अंर्तदेशीय डाक से 28 दिसम्बर को पत्र मिला था। इसमें अंदर धमकी भरे लहजे में 26 जनवरी को थाने को बम से उड़ाने का जिक्र किया गया है। पत्र में लिखा है कि बम ब्लास्ट करने से रोक सको, तो रोक लो।


धमकी भरे पत्र की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है। पत्र को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। चिट्ठी भेजने वाले का पता लगाने के लिए पुलिस आपराधिक किस्म के व्यक्तियों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है। उधर, छानबीन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। और पढ़े...@"26 जनवरीको ब्लास्ट करने से रोक सकोतो रोक लो"