Showing posts with label bihar election 2015. Show all posts
Showing posts with label bihar election 2015. Show all posts

Saturday, 10 October 2015

बिहार चुनाव: लालू की धमकी, 'आरक्षण खत्म हुआ तो लगा लूंगा फांसी'


बिहार में चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमने के एक दिन पहले शनिवार को एक बार फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने विपक्ष करारा हमला बोला है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने नवादा में चुनाव प्रचार के दौरान धमकी दी कि यदि पिछड़ों का आरक्षण खत्म हुआ तो वह फांसी लगा लेंगे।
गौरतलब है कि लालू का यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर आया है जिसमें भागवत ने कहा था कि सरकार को आरक्षण नीति की समीक्षा करनी चाहिए।
लालू ने पुरानी बातें भी दोहराते हुए कहा कि मोदी कहते हैं कि लालू शैतान है, मैं यदुवंशी हूं, पिछड़ा हूं इसलिए मोदी मुझे शैतान कहते हैं।

मैं कहता हूं कि अगर मैं शैतान हूं तो तुम ब्रह्म पिशाच हो। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि बिहार में जंगलराज है, क्या बिहार के लोग जंगली हैं। इससे पहले लालू ने ट्वीट कर कहा किउन्होंने बीजेपी की हालत पतली कर दी है।
बिहार में पीएम को  पंचायत स्तर तक नुक्कड़ सभाएं करनी पड़ रहीं हैं, बिहार को पीएम नहीं सीएम चाहिए। 
Read more about Bihar Elections 2015 from Hindi News Desk

Friday, 9 October 2015

लालू का मोदी को जवाब कहा, मैं शैतान तो मोदी परम पिशाच


आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए मोदी को परम पिशाच कहा है। लालू को पीएम मोदी ने बिहार के बेगूसराय में गुरवार को हुई अपनी चुनावी रैली के दौरान शैतान कहा था।
लालू ने मोदी पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि अगर मोदी ने हमको शैतान कहा है तो मोदी खुद परम पिशाच हैं।

परम पिशाच इनको गुजरात के दंगों में सवार था। लालू ने इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को भी नरभक्षी कहा था।

लालू ने शाह के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया जानती है कि गुजरात दंगों के दौरान शाह नरभक्षी के रूप में विख्यात हुए थे।

इस नरभक्षी के बिहार में घुसने का मतलब हमको समझ में नहीं आ रहा है। बिहार चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

ऐसे में राजनितिक पार्टियां एक दूसरे पर बेतुके बयान देने से बाज नहीं आ रही हैं। ताजा बयान में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी पीएम बनने के लायक नहीं, पूरा देश उन पर थू-थू कर रहा है।

Read More on Bihar Election 2015 from Rajasthan Patrika Hindi News Desk