Showing posts with label hit and run case. Show all posts
Showing posts with label hit and run case. Show all posts

Thursday, 7 May 2015

जमानत मिलने के बाद कुछ ऐसे बीती सलमान की रात

हिट एंड रन मामले में सजा से सन्न हुए सलमान खान के साथ पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया। बुधवार को पूरा दिन मुंबई के सेशन कोर्ट में बिताने के बाद सलमान खान की बीती रात दोस्तों और बॉलीवुड सितारों के साथ बीती। 
बिपाशा बसु, रानी मुखर्जी, प्रति जिंटा, सोनाक्षी सिंहा और संगीता बिजलानी समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। सुनील शेट्टी, सोनू सूद, चंकी पांडे, पनीत इस्सर देर शाम सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

Salman With Aamir Khan


गौरतलब है कि सेशन कोर्ट ने 2002 के हिट एंड रन मामले में 13 साल बाद सलमान को सभी आरोपों के तहत दोषी मानते हुए पांच साल की कैद की सजा सुनाई है। 
हांलाकि सलमान खान के वकीलों के होमवर्क के कारण महज तीन घंटों में ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को 2 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी। सलमान खान के वकील एक बार फिर शुक्रवार को कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
परिवार के साथ किया डिनर
पूरा दिन सेशन कोर्ट में रहने के बाद सलमान खान को जमानत मिलने के बाद उनके परिवार को राहत मिली। हांलाकि बीती रात उनके परिवार के लिए टेंशन भरी रही। सलमान खान का पूरा परिवार एक साथ डिनर पर नजर आया।
रात 12 बजे गए सोने
अपने करीबियों और दोस्तों को मिलने के बाद सलमान खान देर रात करीब 12 बजे सोने गए। 
कोर्ट में करीब 10 घंटे की टेशन के बाद रात करीब आठ बजे सलमान अपने घर पहुंचे तो भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। पुलिस को सलमान के फैंस पर हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

Source: State News from Hindi News Desk

Wednesday, 6 May 2015

पीड़ित नहीं चाहता सलमान को सजा, बदले में चाहता है कुछ और!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए आज का दिन सबसे खास है । 2002 के हिट एंड रन केस में आज लगभग तेरह साल बाद मुंबई की कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।
 सलमान पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और सोए हुए लोगों को कुचल देने का आरोप है । लेकिन इस एक्सीडेंट में घायल हुए एक पीडि़त का कहना है कि वो नहीं चाहते कि सलमान को सजा हो।
जी हां पीडि़त का कहना है, 'जब यह एक्सीडेंट हुआ तक मैं करीब 22 साल का था। इस एक्सीडेंट में मेरी टांग टूग गई। आज इस मामले में फैसले का दिन है, लेकिन मुझे इससे कोई उम्मीद नहीं है।
इसके बाद पीडि़त ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि सलमान खान को सजा हो। मैं चाहता हूं कि पिछले 13 साल के दौरान जो हमने खोया है उसके बदले हमें कुछ मदद मिले।
वैसे बता दें कि अगर सलमान खान मुंबई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाते हैं, तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है।  एक्सीडेंट में एक व्यकित की मौत भी हुई थी इसलिए आज का फैसला और भी अहम है।

Source: Entertainment News from Hindi News Desk

Tuesday, 21 April 2015

हिट एंड रन केस: 6 मई को होगा सलमान की किस्मत का फैसला

साल 2002 के हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान की किस्मत का फैसला अब 6 मई को होगा। मुंबई की एक ट्रायल कोर्ट ने फैसला सुनाने की तारीख अब 6 मई मुकर्रर की है। बताया जा रहा है अगर कोर्ट सलमान को दोषी करार देती है तो उन्हें दस साल की सजा हो सकती है।

इससे पहले सोमवार को साक्ष्यों पर बचाव पक्ष के वकील श्रीकांत शिवडे की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने इस मामले में फैसले की तारीख मुकर्रर करने के लिए सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।

 जिरह के दौरान शिवडे ने अपने मुवक्किल सलमान खान के खिलाफ  लगे आरोपों को बड़े ही सनीसनीखेज तरीके से खारिज करने की कोशिश की।
उन्होंने दलील दी कि इस घटना में जिस व्यक्ति के मारे जाने की बात की जा रही है, वह उस वक्त मरा ही नहीं था बल्कि जब क्रेन वहां से गाड़ी को उठाने आया तो वह कुचलकर मर गया।

वहीं विशेष सरकारी अभियोजक प्रदीप घरात ने कहा कि घटना के समय सलमान लाइसेंस के बिना और शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे।.... Read More @ Salman Khan Hit & Run Case

Source: Entertainment News from Latest News Desk