Showing posts with label latest india news. Show all posts
Showing posts with label latest india news. Show all posts

Tuesday, 25 October 2016

BSF की मार से आया पाकिस्तान को पसीना, सीमावर्ती इलाकों में भारी तबाही

2 pakistani killed in bsf shelling

एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग का बीएसएफ कड़ा जवाब दे रही है। 25 अक्टूबर को पाकिस्तान के डॉन अखबार के प्रथम पृष्ठ पर छपी खबर के अनुसार बीएसएफ ने पाक की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

जब से पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है, बीएसएफ की ओर से जबर्दस्त गोलाबारी की गई है। इससे पाकिस्तान के सियालकोट क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। सात के घायल होने की भी खबर है। पाक के इस सीमावर्ती इलाके में काफी अफरातफरी का माहौल है। 

पंजाब रेंजर्स के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की कार्रवाई में मकानों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है। भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए पूरी रात यह कार्रवाई जारी रखी। इससे लोगों को वह इलाका खाली करना पड़ा। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान कई बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है। अपने क्षेत्र में आतंकियों को मदद करने के बावजूद पाकिस्तान खुद को विश्व समुदाय के सामने निर्दोष बताता है।

Source: India News in Hindi

Tuesday, 25 August 2015

प्रेमी जोड़े का अश्लील वीडियो वायरल, पंचायत ने गांव से निकाला

आगरा में एक प्रेमी जोड़े का अश्लील वीडियो लीक हो जाने के बाद गांव की पंचायत ने उनको सजा की तौर पर गांव से बाहर जाने का फरमान सुना दिया। पंचायत के फरमान के बाद लड़के के परिवार ने गांव से पलायन कर दिया है, वहीं लड़की का परिवार कहीं और बसने की तैयारी कर रहा है। उधर, मामला पुलिस तक पहुंच जाने के बाद जांच शुरु कर दी।

जानकारी के मुताबिक आगरा के नाई की मंडी इलाके में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने अपना अश्लील वीडियो बना लिया। 15 मिनट के इस वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया।



वायरल होने के बाद वीडियो गांव वालों के पास पहुंचा तो उनकी पहचान हो गई। इसके बाद शनिवार को पंचायत बुलाई और दोनों को गांव छोड़कर जाने का फरमान सुना दिया। दोनों गांव से चले गए।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीडि़त लड़की की बड़ी बहन ने एक युवक के खिलाफ पिछले साल दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी ने बदला लेने के लिए पीडि़ता से दोस्ती की और फिर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल
कर दिया।

पुलिस ने बताया कि युवती को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आई है। लोगों की शिकायत है कि मोहल्ले काम माहौल खराब हो रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।


Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/obscene-video-goes-viral-panchayat-banishes-couple-1279461.html

Monday, 24 August 2015

दाऊद को PAK में ठिकाने लगाने का था भारत का प्लान

1993 में हुए मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और देश के नंबर वन भगोड़े दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में ही ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन मुंबई पुलिस के कुछ अफसरों की वजह से ऑपरेशन को अंजाम नहीं दिया जा सका। हैरान कर देने वाला यह खुलासा पूर्व होम सेक्रेटरी और बीजेपी सासंद आरके सिंह ने किया है।

एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान बीजेपी सासंद आरके सिंह ने बताया कि भारत ने मोस्ट वॉडेंट दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था, लेकिन मुंबई पुलिस के कुछ भ्रष्ट अफसरों के दाऊद से समझौता कर लेने की वजह से ऑपरेशन नहीं हो सका था।



ऑपरेशन के लिए छोटा राजन गिरोह के लोगों को दी गई ट्रेनिंग

पूर्व होम सेक्रेटरी आरके सिंह ने बताया कि इस खुफिया ऑपरेशन के लिए छोटा राजन गिरोह के कुछ लोगों को मिशन से जोड़ा गया और उन्हें सीक्रेट लोकेशन्स पर ट्रेनिंग दी जाने ली। हालांकि मुबई पुलिस में मौजूद दाऊद के खास लोग इन लोगों को पकड़ने के लिए ट्रेनिंग कैंप पहुंच गए और कहने लगे इनके खिलाफ हमारे पास अरेस्ट वॉरेंट है। उन्होंने कहा, मैंने यह बात सुनी है, इसका मेरे पास कोई सबूत नहीं है, मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता हूं।

वाजपेयी सरकार में हुई थी प्लानिंग

सिंह ने बताया कि यह सीक्रेट ऑपरेशन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेेयी की सरकार में बनाया गया था और उस समय अजित डोवाल इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में कार्यरत थे। वर्तमान में अजित डोवाल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) है।

इजरायल का लेना होगा उदाहरण

बीजेपी सांसद आरके सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कभी ये नहीं मानेगा कि  दाऊद वहां है। उन्होंने कहा कि अगर उसे वापस लाना है तो ‘अन्य तरीके’ अपनाने होंगे। भारत को इजरायल के उदाहरण को अपनाना चाहिए, जो अपने दुश्मन से खुद लड़ रहा है, क्योंकि वो अपनी लड़ाई के लिए अमरीका पर निर्भर नहीं रह सकता। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और खुफिया एजेंसियों को दाऊद से निपटने के लिए एक साथ कुछ करना होगा।

Source: Hindi News from Latest India News Desk