Monday, 18 May 2015

राजस्थान बोर्ड: 12वीं का परिणाम इसी माह, 10वीं का जून में

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के सीनियर सैकंडरी के सभी परिणाम इसी माह जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड प्रशासन फिलहाल सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग का परिणाम जारी करने की मशक्कत में जुटा है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार विज्ञान वर्ग का परिणाम 20 अथवा 21 मई तक आने की उम्मीद है। 

सीनियर सैकंडरी वाणिज्य वर्ग का परिणाम भी इसी दौरान जारी किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम भी इसी माह के अंत तक जारी कर देगा। 

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का नतीजा भी इसी माह आएगा। अलबत्ता दसवीं का परिणाम जून में आएगा। इसमें सर्वाधिक 10 लाख 98 हजार 078 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग का परिणाम लगभग तैयार हो चुका है। 13 हजार कॉपियों की दुबारा जांच का कार्य अंतिम चरण में हैं। 

पहले विज्ञान वर्ग का परिणाम 
सीनियर सैकंडरी के तीनों वर्गों के परीक्षा परिणाम इसी माह जारी कर दिए जाएंगे। चिकित्सा और इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा के लिए देश के बड़े शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए सबसे पहले विज्ञान वर्ग का परिणाम जारी करने की कवायद चल रही है। प्रक्रिया अंतिम चरण में है।  
प्रो. बी.एल. चौधरी अध्यक्ष, मा. शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर

Source: Exam Results 2015 from Hindi News Desk

Monday, 11 May 2015

विराट ने खरीदी सबसे फास्ट कार! दंग रह जाआेगे कीमत सुनकर

टीम इंडिया के धुंआधार युवा बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में 2.97 करोड़ रुपए की आॅडी LMX स्पोर्टस कार खरीद कर अपना कार कलेक्शन आैर बढ़ा लिया है। 

आॅडी की यह कार एक लिमिटेड वर्जन कार है, कंपनी ने इस माॅडल की केवल  99 गाडि़यां ही बनार्इ हैं। चार गाड़ियां भारत के लिए दी गई हैं उनमें से एक कोहली के पास आई है। दूसरी किसने खरीदी, उसके बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है।

आॅडी LMX कार को अब तक की सबसे फास्ट आॅडी बताया जाता है। अब विराट दुनिया भर के उन 99 खुशकिस्मत लोगों के क्लब में शामिल हो गए हैं जो इस कार के मालिक हैं। 

कोहली क्रिकेट की दुनिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन के वारिस बताए जाते हैं। यह शायद इत्तेफाक ही है कि हाल ही सचिन ने बीएमडब्लू के चेन्नर्इ प्लांट में जाकर वहां अपने हाथों से बीएमडब्लू कार को असेंबल किया था। 

यह है इस कार की खासियतें
इंजन : 5.2 लीटर वी10, गियर बॉक्स : 7 स्पीड, पावर : 570 बीएचसपी, अधिकतम टॉर्क : 540एनएम, गति : 0 से 100 किमी प्रति घंटे की की रफ्तार महज 3.4 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है।
ट्रांसमिशन :7 स्पीड एस ट्रॉनिक, जो क्वाट्रो-टेक्नोलॉजी के तहत चारों पहियों में ताकत देता है ... virat purchases fastest audi LMX

Source: Auto News from Hindi News Desk

धमाका! दुनिया का सबसे सस्ता कंप्यूटर, कीमत 600 से भी कम

बाजार से पर्सनल कंप्यूटर खरीदने के लिए हजारों रुपए खर्च करना अब गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। एक एेसा कंप्यूटर बना लिया गया है जिसकी कीमत सुनकर आपकी हवा निकल जाएगी।

CHIP नामक इस पर्सनल कंप्यूटर की माइंड ब्लोइंग कीमत केवल 600 रुपए से भी कम है। आज तक आए सभी कंप्यूटर्स में यह अब तक का सबसे कम कीमत वाला कंप्यूटर होगा।  CHIP एक छोटा कंप्यूटर है जो किकस्टार्टर प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है आैर जिसके व्यवसायिक उत्पादन के लिए 3,50,000 डाॅलर से ज्यादा का फंड एकत्रित किया जा चुका है।

Processor 1GHz ARM A13 single core cortex A8, RAM 512MB, Storage 4GB, GPU Mali Video output convertible to VGA or HDMI, Two USB ports with OTG, Price $9 or Rs 558  ... cheap dollar 9 computer

Source: Technology News from Hindi News Desk

कहता है गरुड़ पुराण, ये 3 अधूरे काम लाते हैं जान पर आफत

शुरू करे, उसे संपूर्ण करने का प्रयास अवश्य करे। आधा-अधूरा कार्य अच्छा नतीजा नहीं देता। इससे मेहनत और समय का अपव्यय होता है। साथ ही ऐसा मनुष्य अपयश का भागी भी होता है।

कई बार ऐसी परिस्थितियों का निर्माण भी होता है जब इंसान किसी समस्या के हल के लिए परिश्रम करे और उसे बीच में ही छोड़ दे। इससे दीर्घकाल में वह समस्या अधिक भयानक हो सकती है। अतः वही मनुष्य समझदार और विवेकशील कहा गया है जो कार्य शुरू कर उसे अंजाम तक पहुंचाए।

जानिए गरुड़ पुराण के अनुसार उन 3 कार्यों के बारे में जिन्हें अधूरा छोड़ने पर ये भविष्य में इंसान के लिए आफत बन सकते हैं।

1- शास्त्रों में उस मनुष्य को प्रशंसनीय माना गया है जो किसी जरूरतमंद को कर्ज देता है। दार्शनिकों के अनुसार, ऐसा इंसान दूसरे को गुनाह से बचाता है, लेकिन जो व्यक्ति कर्ज लेता है उसका भी यह फर्ज बताया गया है कि वह समय पर ली गई राशि को चुकाए |
 अधूरा कर्ज ब्याज की वजह से फिर बढ़ने लगता है। अगर उसे पूरा नहीं चुकाया गया तो वह भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकता है। हालांकि विभिन्न ग्रंथों और ऋषियों ने ब्याज लेने को निंदनीय भी कहा है।

2- रोग शरीर का शत्रु होता है। अगर वह शरीर में जड़ जमा ले तो उसे जीर्ण रोग कहा जाता है। इसलिए ऋषियों ने पहला सुख निरोगी काया को माना है। साथ ही यह निर्देश दिया है कि रोग का समय पर उपचार कराना चाहिए और उपचार पूरा होना चाहिए ... कहता है गरुड़ पुराण

Source : Spiritual News from Hindi News Desk

Thursday, 7 May 2015

जमानत मिलने के बाद कुछ ऐसे बीती सलमान की रात

हिट एंड रन मामले में सजा से सन्न हुए सलमान खान के साथ पूरा बॉलीवुड खड़ा हो गया। बुधवार को पूरा दिन मुंबई के सेशन कोर्ट में बिताने के बाद सलमान खान की बीती रात दोस्तों और बॉलीवुड सितारों के साथ बीती। 
बिपाशा बसु, रानी मुखर्जी, प्रति जिंटा, सोनाक्षी सिंहा और संगीता बिजलानी समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। सुनील शेट्टी, सोनू सूद, चंकी पांडे, पनीत इस्सर देर शाम सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

Salman With Aamir Khan


गौरतलब है कि सेशन कोर्ट ने 2002 के हिट एंड रन मामले में 13 साल बाद सलमान को सभी आरोपों के तहत दोषी मानते हुए पांच साल की कैद की सजा सुनाई है। 
हांलाकि सलमान खान के वकीलों के होमवर्क के कारण महज तीन घंटों में ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को 2 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी। सलमान खान के वकील एक बार फिर शुक्रवार को कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
परिवार के साथ किया डिनर
पूरा दिन सेशन कोर्ट में रहने के बाद सलमान खान को जमानत मिलने के बाद उनके परिवार को राहत मिली। हांलाकि बीती रात उनके परिवार के लिए टेंशन भरी रही। सलमान खान का पूरा परिवार एक साथ डिनर पर नजर आया।
रात 12 बजे गए सोने
अपने करीबियों और दोस्तों को मिलने के बाद सलमान खान देर रात करीब 12 बजे सोने गए। 
कोर्ट में करीब 10 घंटे की टेशन के बाद रात करीब आठ बजे सलमान अपने घर पहुंचे तो भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। पुलिस को सलमान के फैंस पर हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

Source: State News from Hindi News Desk

Wednesday, 6 May 2015

पीड़ित नहीं चाहता सलमान को सजा, बदले में चाहता है कुछ और!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए आज का दिन सबसे खास है । 2002 के हिट एंड रन केस में आज लगभग तेरह साल बाद मुंबई की कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।
 सलमान पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और सोए हुए लोगों को कुचल देने का आरोप है । लेकिन इस एक्सीडेंट में घायल हुए एक पीडि़त का कहना है कि वो नहीं चाहते कि सलमान को सजा हो।
जी हां पीडि़त का कहना है, 'जब यह एक्सीडेंट हुआ तक मैं करीब 22 साल का था। इस एक्सीडेंट में मेरी टांग टूग गई। आज इस मामले में फैसले का दिन है, लेकिन मुझे इससे कोई उम्मीद नहीं है।
इसके बाद पीडि़त ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि सलमान खान को सजा हो। मैं चाहता हूं कि पिछले 13 साल के दौरान जो हमने खोया है उसके बदले हमें कुछ मदद मिले।
वैसे बता दें कि अगर सलमान खान मुंबई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाते हैं, तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है।  एक्सीडेंट में एक व्यकित की मौत भी हुई थी इसलिए आज का फैसला और भी अहम है।

Source: Entertainment News from Hindi News Desk

Tuesday, 5 May 2015

गडकरी की अजीबोगरीब सलाह, पौधों की बेहतर परवरिश के लिए यूरिन से करे सिंचाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पौधों की बेहतर परवरिश और वृद्धि के लिए उसे यूरिन से सींचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यूरिन एक सस्ते और बेहतर उर्वरक के तौर पर भविष्य में अपनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि यूरिन पेड़ों की परवरिश के लिए बेहतर होते हैं। वह इस थेरेपी का उपयोग अपने दिल्ली आवास में करते हैं।


Nitin Gadkari


गडकरी ने कहा, 'मैं हर दिन 50 लीटर पेशाब इक्ट्ठा करता हूं। फिर उसका इस्तेमाल मेंरे दिल्ली आवास में लगे पौंधों को सींचने के लिए किया जाता है।' उन्होंने बताया, 'मैंने माली से कहा कि कुछ पेड़ों में यूरीन डाले। मैंने पाया कि यूरिन से सींचा गया पौधा अन्य की तुलना में डेढ गुना तेजी से बढ़ रहा है।


गडकरी ने कहा कि आप इस प्रयोग को खुद करके देख सकते हैं। आप संतरे के पेड़ को यूरिन से सींचें फिर उसकी ग्रोथ पर नजर रखे आपको समझ आ जाएगा कि पेड़ पर फलों और फूलों की संख्या पहले से ज्यादा हो गई है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि यूरिन एक बेहतर उर्वरक है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही यूरिन सस्ते उर्वरक के तौर पर सामने आ सकता है।

Source: India News from Hindi News Desk