Friday 25 September 2015

मक्का हादसा: 14 भारतीयों की मौत, देखें मृतकों और घायलों की सूची

सऊदी अरब के मक्का के निकट मीना में गुरुवार को हजयात्रियों की भगदड़ में मरने वालों में 14 भारतीय हाजी शामिल हैं और घायलों में 13 अन्य भारतीय हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने न्यूयॉर्क में एक बयान में बताया कि जेद्दाह स्थित भारतीय वाणिज्य दूत ने सूचना दी है कि मीना में गुरुवार को मची भगदड़ में मारे गए लोगों में 14 तथा घायलों में 13 भारतीय नागरिक हैं। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

भारतीय हज मिशन से प्राप्त सूचना के अनुसार मृतकों में नौ गुजरात, दो तमिलनाडु, दो झारखंड और एक महाराष्ट्र के हज यात्री है। घायलों में लक्षद्वीप, असम, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बिहार, ओडिशा, केरल और उत्तर प्रदेश के एक-एक हाजी जबकि पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के दो-दो हाजी शामिल है। 

सउदी अरब में सालाना हज यात्रा के दौरान मीना में शैतान को कंकड़ मारने की रस्म के समय मची भगदड़ में कुचल कर 717 लोगों की मौत हो गई और 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। 

मिशन से प्राप्त सूचना के अनुसार मृतकों में शम्सुद्दीन मोहम्मद इब्राहीम, मोहिदीन पिचाई (दोनों तमिलनाडु), मोहम्मद रुस्तम अली, नियाजुल हक, मंसूरुल हक (दोनों झारखंड), सलीम यूसुफ शेख (महाराष्ट्र), मोहम्मद हनीफ हसन भाई शेख, शेख मदीनबीबी, दीवान अयूबशा, दीवान जुबैदाबीबी, सौदा रहमत कासम, बेतरा फातिमाबेन करीम, बोलिम हावबाई इशाक, नागौरी जोहराबीबी मोहम्मद शफी और नागौरी रुखसाना मोहम्मद इशाक (सभी गुजरात) शामिल हैं। 

घायलों में रुलियत पक्कियोदा (लक्षदीप), अब्दुल कयूम, रईछा बेगम (दोनों पश्चिम बंगाल), सारा बेगम, गुलाम अहमद शेरगुरेजी (दोनों जम्मू कश्मीर), जहानुर बेगम (असम), महबूब (महाराष्ट्र), अत्तारी हातिम (राजस्थान), मंजूर हुसैन हबीबुल्ला शेख (गुजरात), मोहम्मद फजी•ाुल (बिहार), मोहम्मद अब्दुल हमीद(ओडिशा), अयीसोमा मरियादन (केरल) और हैदर अली (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। 

मिशन से प्राप्त सूचना के अनुसार घायलों का मक्का एवं मीना के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। भारतीय अधिकारी किसी भी सहायता के लिये मौजूद है। एक मृतक सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। 

हताहतों में अधिकतर लोग निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से आए थे। मक्का में आपातकालीन नंबर 00966125458000 और 00966125496000 काम कर रहे हैं। वहीं मौजूद भारतीय हाजियों की मदद के लिए एक टोल फ्री नंबर 8002477786 भी सक्रिय है।

0 comments:

Post a Comment