Wednesday, 29 July 2015

जादू टोने की आशंका में अजमेर जियारत के बहाने एक ही परिवार के छह जनों की नृशंस हत्या

अजमेर दरगाह जियारत का झासा देकर निम्बाहेड़ा के एक ही परिवार के छह सदस्यों की नृशंस हत्या कर दी गई। जिले के माण्डल थाना क्षेत्र में हुए इस जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलास करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने जादू टोने के की आशंका में समूचे परिवार की हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
मंगलवार सुबह चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा निवासी युनूस व चांदतारा के खून से लथपथ शव मांडल थाना क्षेत्र में नाले के पास मिले थे। उसके बाद पुलिस ने देर रात मृतक दंपती के चारों बच्चों अशरफ(10), गुडिया (5), आशिदा(3), सवीन (1) के शव देर रात रायसिंहपुरा तालाब के पास मिले।

पुलिस उप अधीक्षक पूरण सिंह भाटी ने इस जघन्य हत्याकांड के बारे में बताया कि मृतक युसूफ के पड़ौस में ही सलीम खां मेव और उनका परिवार रहता था। पिछले दिनों सलीम के पुत्र शराफत खां व उनके परिजनों को शक था कि उसके पिता व परिवार पर जादू टोटके कराए हैं। इसलिए उसके पिता की मौत हुई है।
शराफत ने मन ही मन युसूफ से बदला लेने की ठान ली और पूरे परिवार को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। इस योजना में उसने अपने धर्म के मामा मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कूकड़ेश्वर निवासी राजेश पुत्र रतन खटीक को शामिल कर लिया। 27 जुलाई को शराफत के पिता सलीम का चालीसवां था।
उस पर राजेश निम्बाहेड़ा आया था। भाटी ने बताया कि चालीसवें के खाने में मृतक युसूफ का पूरा परिवार जीमने गया था। चालीसवें के कार्यक्रम के बाद युसूफ को कहा कि मेरे पास टवेरा गाडी है, जो राजेश लेकर आया है। हम अजमेर जियारत करने जा रहे हैं। तुम भी पूरे परिवार सहित तैयार हो जाओ।
शराफत के आग्रह पर दंपती बच्चों सहित तैयार हो गए तथा आठों जने अजमेर के लिए निकल पड़े। रास्ते में मांडल के पास शराफत व राजेश ने मिलकर युसूफ व उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार शवों को नाले व तालाब में फेंक दी। भाटी ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर टवेरा गाडी जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गौरतलब है कि मंगलवारसुबह साढ़े सात बजे हाइवे की सर्विस लाइन से सौ कदम दूर हीराजी का खेड़ा मार्ग से गुजर रहे लोगों ने बरसाती नाले में दम्पती के औंधे मुंह पड़े शव देखे। महिला और पुरुष के शव एक-दूसरे से तीस फीट की दूरी पर थे।
सूचना पर माण्डल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा, सहाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरितासिंह, माण्डल पुलिस उपाधीक्षक पूरणसिंह भाटी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम और खोजी श्वान कुटीपी को भी वहां बुला लिया गया था।

Source: Latest Hindi News from Bhilwara News Desk

Wednesday, 15 July 2015

मोदी आज लांच करेंगे 'प्रधानमंत्री कौशल योजना'

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रधानमंत्री कौशल योजना लांच करेंगे। इस योजना के तहत युवाओंको व्यवसायिक, तकनीकी और कौशल विकास शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

मंगलवार को अमृतसर में आयोजित एक समारोह मेंं इस बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राष्ट्रीय कौशल विकास अभियान के तहत शुरु किया जा रहा यह महत्वकांक्षी कार्यक्रम अगले साल तक 24 लाख युवाओंं को स्किल ट्रेनिंग देगा और प्रशिक्षित उम्मीदवारों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।



इस अभियान का मकसद देश भर में कौशल विकास योजनाओं को एकीकृत करना और उनकी निगरानी करना है। साथ ही व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए छात्रों को सब्सिडी वाले कर्ज दिए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम कुशल युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि पेशेवर प्रशिक्षण हासिल करने के बाद वे आत्म-निर्भर बन सकते हैं।

Source: Latest News in Hindi from India News Desk

Friday, 22 May 2015

आने वाला है RBSE के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट

Rajasthan board of secondary education की ओर से कुछ ही देर में जारी किया जाएगा। रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित होगा। शुक्रवार को साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित होगा। आप RAJASTHANPATRIKA.COM पर अपना रिजल्ट चैक कर सकते हैं।बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकेंगे।स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट इस प्रोसेस से देख सकते हैं।1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।2. रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर दिए लिंक पर क्लिक करें।3. जो पेज खुलेगा उसमें कैंडिडेट अपना रोल नंबर, ई-मेल आईडी और जरूरी निर्देश भरें।4. सारे निर्देशों की पालना के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।5. अपना रिजल्ट डाउनलोड करें।results.patrika.com

सीनियर विज्ञान व वाणिज्य का परिणाम आज, यहां देखें रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का सीनियर सेकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को एक साथ घोषित किया जाएगा। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी दोपहर 2 बजे बोर्ड कार्यालय में नतीजे जारी करेंगे। 
 
विज्ञान वर्ग में 1,76,848 परीक्षार्थी और वाणिज्य में 61,738 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 
 
प्रो. चौधरी ने बताया कि दोनों वर्गों की अंक तालिकाओं की प्रतिलिपि बोर्ड के संभाग मुख्यालयों पर विद्यार्थी सेवा केंद्रों से शनिवार से मिलेगी। 
 
विद्यार्थी सेवा केंद्र राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मीरा मार्ग बनीपार्क जयपुर, राजकीय मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतपुर, राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर लाल मैदान जोधपुर, राजकीय सार्दुल उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटगेट बीकानेर, राजकीय गुरु गोविंदसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपरपज कोटा और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय अजमेर में हैं। 
 
उत्तर-पुस्तिकाओं की संवीक्षा और फोटो कॉपी के लिए परिणाम जारी होने के 10 दिन में आवेदन करना होगा। इसके लिए ई-मित्र से प्रति उत्तर-पुस्तिका 300 रुपए जमा कराकर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन एक जून तक स्वीकार किए जाएंगे।
 
बोर्ड के परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करेंः-  Rajasthan Board Result 2015 Science and Commerece
 
Source: Exam Results 2015 
 

Tuesday, 19 May 2015

Rajasthan Board Class 12th Science Result 2015: RBSE Class 12th Science Result 2015, Rajasthan 12th Science Results 2015 हो सकता है कल 20 मई को घोषित,यहां देखें

The Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) की ओर से Rajasthan Board Class 12th Science Result 2015 हो सकता है कल 20 मई को घोषित । बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है। 


स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट इस प्रोसेस से देख सकते हैं।
1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं।
2. RBSE 12th Science Result 2015 देखने के लिए वेबसाइट पर दिए लिंक पर क्लिक करें।
3. Rajasthan Intermediate Science Result 2015 का जो पेज खुलेगा उसमें कैंडिडेट अपना रोल नंबर, ई-मेल आईडी और जरूरी निर्देश भरें।
4. सारे Rajasthan Board Science 12th Result 2015 निर्देशों की पालन के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. अपना12th Science Results 2015 Rajasthan डाउनलोड करें।

results.patrika.com पर जाकर अपना रिजल्ट देखें।



Monday, 18 May 2015

राजस्थान बोर्ड: 12वीं का परिणाम इसी माह, 10वीं का जून में

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के सीनियर सैकंडरी के सभी परिणाम इसी माह जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड प्रशासन फिलहाल सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग का परिणाम जारी करने की मशक्कत में जुटा है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार विज्ञान वर्ग का परिणाम 20 अथवा 21 मई तक आने की उम्मीद है। 

सीनियर सैकंडरी वाणिज्य वर्ग का परिणाम भी इसी दौरान जारी किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम भी इसी माह के अंत तक जारी कर देगा। 

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का नतीजा भी इसी माह आएगा। अलबत्ता दसवीं का परिणाम जून में आएगा। इसमें सर्वाधिक 10 लाख 98 हजार 078 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग का परिणाम लगभग तैयार हो चुका है। 13 हजार कॉपियों की दुबारा जांच का कार्य अंतिम चरण में हैं। 

पहले विज्ञान वर्ग का परिणाम 
सीनियर सैकंडरी के तीनों वर्गों के परीक्षा परिणाम इसी माह जारी कर दिए जाएंगे। चिकित्सा और इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा के लिए देश के बड़े शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए सबसे पहले विज्ञान वर्ग का परिणाम जारी करने की कवायद चल रही है। प्रक्रिया अंतिम चरण में है।  
प्रो. बी.एल. चौधरी अध्यक्ष, मा. शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर

Source: Exam Results 2015 from Hindi News Desk

Monday, 11 May 2015

विराट ने खरीदी सबसे फास्ट कार! दंग रह जाआेगे कीमत सुनकर

टीम इंडिया के धुंआधार युवा बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में 2.97 करोड़ रुपए की आॅडी LMX स्पोर्टस कार खरीद कर अपना कार कलेक्शन आैर बढ़ा लिया है। 

आॅडी की यह कार एक लिमिटेड वर्जन कार है, कंपनी ने इस माॅडल की केवल  99 गाडि़यां ही बनार्इ हैं। चार गाड़ियां भारत के लिए दी गई हैं उनमें से एक कोहली के पास आई है। दूसरी किसने खरीदी, उसके बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है।

आॅडी LMX कार को अब तक की सबसे फास्ट आॅडी बताया जाता है। अब विराट दुनिया भर के उन 99 खुशकिस्मत लोगों के क्लब में शामिल हो गए हैं जो इस कार के मालिक हैं। 

कोहली क्रिकेट की दुनिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन के वारिस बताए जाते हैं। यह शायद इत्तेफाक ही है कि हाल ही सचिन ने बीएमडब्लू के चेन्नर्इ प्लांट में जाकर वहां अपने हाथों से बीएमडब्लू कार को असेंबल किया था। 

यह है इस कार की खासियतें
इंजन : 5.2 लीटर वी10, गियर बॉक्स : 7 स्पीड, पावर : 570 बीएचसपी, अधिकतम टॉर्क : 540एनएम, गति : 0 से 100 किमी प्रति घंटे की की रफ्तार महज 3.4 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी अधिकतम स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है।
ट्रांसमिशन :7 स्पीड एस ट्रॉनिक, जो क्वाट्रो-टेक्नोलॉजी के तहत चारों पहियों में ताकत देता है ... virat purchases fastest audi LMX

Source: Auto News from Hindi News Desk