Wednesday 9 September 2015

नेपाली युवती का खुलासा: एक दिन में 7-8 लोग करते थे रेप

सऊदी अरब दूतावास के सचिव पर दो घरेलू नौकरानियों को बंधक बनाकर रेप करने के मामले में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 20 वर्षीय एक पीडि़ता ने बताया कि पिछले 4 महीने उनके लिए अभिशाप बन गए थे। वह बहुत ही भयानक था...हम लोगों ने सोचा कि अब हम इसी मकान में मरने वाले हैं और हमारे घरवाले हमारी लाश का कभी पता भी नहीं लगा पाएंगे।

पीडि़त महिला और उसकी 44 वर्षीय मां को सोमवार रात सऊदी अरब दूतावास के सचिव के गुडग़ांव वाले आवास से छुड़ाया गया। उन दोनों को घरेलू कामकाज के लिए रखा गया था लेकिन उनको घर में ही बंधक बना लिया गया। उसके बाद सचिव और उसके 'गेस्ट्स' ने पिछले चार महीने में हर रोज उनका शारीरिक शोषण किया।



दरिंदगी की दास्तान
पीडि़ता ने बताया कि सïऊदी अरब के रहने वाले सात से आठ लोग रोज उनसे दुष्कर्म करते थे। जब भी वे विरोध करते तो सचिव और उसके घरवाले उनको जान से मारने की धमकी देते थे। साथ ही उनकी लाशों को सीवर में डालने को कहते थे। उसने बताया कि एक बार तो सचिव ने चाकू से उसकी बांह पर हमला कर दिया था।

पीडि़ता ने बताया कि कई दिन तो उनको खाना भी नहीं दिया जाता था। सचिव के 'गेस्ट्स' से मिलाने के पहले उनको नहाने की इजाजत दी जाती थी। फिर वे उनका शारीरिक शोषण करते थे।

दिनभर कामकाज और रात को शारीरिक शोषण
उसने बताया कि सचिव की पत्नी ने कभी उनको बचाने की कोशिश नहीं की। वह उनको पीटती थी। वे दोनों दिनभर कामकाज करती थीं और रात में उनको शारीरिक शोषण होता था। उनको खाना नहीं दिया जाता था, कई बार तो केवल बिस्किट, बे्रड और चाय मिलती थी। उनको घर से बाहर जाने की आजादी नहीं थी।

उनका दावा है कि सचिव उनको अपने साथ कई जगहों पर ले जाता था। वह उनको आगरा और नैनिताल भी ले गया था। वहां पर भी वह उनको अपने 'गेस्ट्स' के पास शारीरिक शोषण के लिए ले जाता था।

अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए किया मजबूर
उन पीडि़ताओं ने पुलिस शिकायत में बताया है कि नौकरी पर रखने के बाद वह उनको 15 दिनों के लिए सऊदी अरब ले गया। वहां उसने उनके साथ कोई हरकत नहीं की। फिर जब वे मई में वापस भारत आए तो उसने उनसे रेप किया और अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए मजबूर किया। उसके बाद वह उनको अपने दोस्तों की हवस का शिकार बनाने लगा।

ऐसे खुली पोल
एक अन्य महिला को घरेलू कामकाज के लिए रखा गया। वह तीन दिन के अंदर ही भाग गई। उसने मां-बेटी की दुर्दशा की कहानी एक एनजीओ को बयान की। फिर एनजीओ मैती नेपाल इंडिया की मदद से उनको उस नर्क से बाहर निकाला गया।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/7-8-men-raped-us-in-one-day-says-woman-rescued-from-saudi-diplomat-home-1288698.html

0 comments:

Post a Comment